एक्सप्लोरर

India-Britain PM: कितनी और कैसे अलग है भारत और ब्रिटेन की राजनीति ? 2000 से अब तक दोनों देशों में बदले इतने प्रधानमंत्री

India-Britain Politics: भारत (India) में अब तक कुल 14 प्रधानमंत्री (Prime Minister) रहे हैं. वहीं, ब्रिटेन (Britain) में इस बार लिज ट्रस ((Liz Truss) 56वीं प्रधानमंत्री होंगी.

India-Britain PM List: ब्रिटेन को आज नया प्रधानमंत्री (Britain New PM) मिल गया है. चुनाव में लिज ट्रस (Liz Truss) ने जीत दर्ज कर ली है. लिज ब्रिटेन की 56वीं और देश का नेतृत्व करने वाली तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं. वहीं, अगर भारत की बात करें तो मोदी भारत के 14वें और वर्तमान प्रधानमंत्री हैं, जोकि 26 मई 2014 से कार्यरत हैं. साल 2000 से अब तक जहां ब्रिटेन ने पांच पीएम बदले वहीं भारत में सिर्फ दो प्रधानमंत्री बदले गए. 

साल 2000 से अब तक ब्रिटेन में पांच प्रधानमंत्री बदल चुके हैं. इनमें सबसे पहला नाम टोनी ब्लेयर (Tony Blair) का है, जिन्होंने 1997 से 2007 तक यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया. इसके बाद जेम्स गॉर्डन ब्राउन (James Gordon Brown) ने 2007 से 2010 तक ब्रिटेन पर राज किया. वहीं, साल 2010 से 2016 तक लोकप्रिय और तेज तर्रार नेता डेविड कैमरन यहां के प्रधानमंत्री रहे. 

इसके बाद साल 2016 से लेकर साल 2019 तक कंजर्वेटिव पार्टी की नेता थेरेसा मे (Theresa May ) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद को संभाला. वहीं, बोरिस जॉनसन 2019 से लिज ट्रस के नियुक्त होने तक यहां के प्रधानमंत्री रहें, जिन्हें लेकर एक सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि उन्होंने अब तक ब्रिटेन में प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे खराब काम किया है. 

भारत में बदले केवल दो प्रधानमंत्री 

वहीं, अगर भारत की बात करें तो भारत में साल 2000 से अब तक केवल दो प्रधानमंत्री ही बदले हैं. इसमें सबसे पहलना नाम मनमोहन सिंह का है, जोकि एक एक भारतीय राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और राजनेता हैं. मनमोहन ने साल 2004 से 2014 तक भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में काम किया. इसके बाद साल 2014 से अब तक नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री हैं. 

क्या गलत नेता चुनकर ला रहा है ब्रिटेन ?

इन आंकड़ों से यह सवाल भी खड़ा होता है कि क्या ब्रिटेन अपने प्रधानमंत्री को चुनने में कमजोर है ? इसका पता हालिया सर्वे में भी लगाया गया है, जिसमें यह साफ हुआ है कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को देश का सबसे खराब प्रधानमंत्री चुना गया है. दरअसल, इस सर्वे में ब्रिटेन के लोगों से 1945 के बाद के प्रधानमंत्रियों के कामकाज को लेकर रेटिंग देने को कहा गया था. 

कैसे अलग है दोनों देशों में पीएम का चुनाव ?

ब्रिटेन में जनता सीधे प्रधानमंत्री नहीं चुनती है. वहां की संसद में जिस पार्टी के पास सबसे ज्यादा सांसद हैं, वह अपने संसदीय दल का नेता चुनते हैं. यही नेता देश का नया पीएम होता है. वहीं, भारत की बात की जाए तो भारत में इसके लिए संसदीय प्रणाली का पालन किया जाता है. लोकसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाले राजनीति दल का उम्मीदवार ही प्रधानमंत्री बनता है. हालांकि, प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं.

ये भी पढ़ें: 

Britain New PM Liz Truss: भारत को लेकर क्या है ब्रिटेन की नई पीएम लिज ट्रस का रुख, किस करवट बैठेंगे दोनों देशों के रिश्ते?

Britain New PM: ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस को पीएम मोदी ने दी बधाई, क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget