एक्सप्लोरर

हरियाणा: गश्त पर निकली पुलिसकर्मियों की टीम पर हमला, 2 की मौत 4 घायल

हरियाणा के सोनीपत जिले में गश्त पर निकले दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई. वहीं आरोपियों की तलाश में जींद जिले में गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए.

चंडीगढ़ः गश्त पर निकले दो पुलिसकर्मियों की मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत जिले में हत्या कर दी गई. इसके कुछ ही घंटों बाद आरोपियों की तलाश में जींद जिले में गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. इससे पहले, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आठ टीमों का गठन किया गया है.

पुलिस ने बताया कि जिले में बुटाना के पास गोहाना-जींद रोड पर दोनों के शव मिले. अधिकारियों के मुताबिक, जींद जिले में रोहतक रोड पर चार-पांच आरोपियों ने पुलिस टीम पर उस समय हमला कर दिया जब वे उन्हें पकड़ने पहुंचे थे. घायल पुलिसकर्मियों में दो पुलिस निरीक्षक भी बताए गए हैं. जींद के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला किया, जिसमें चार जवान घायल हुए. उन्हें अस्पताल रेफर किया गया है.

सोनीपत पुलिस के सूत्रों ने बताया कि एक हमलावर को टीम ने पकड़ा है. इससे पहले, अधिकारियों ने बताया कि विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) कप्तान सिंह और कांस्टेबल रविन्दर की तड़के किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि दोनों गश्त पर निकले थे. उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को दोनों के शव खून में लथपथ मिले.

सोनीपत के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से सोडा और पानी की कुछ बोतलें मिली हैं. उन्होंने बताया कि यह संभव है कि कर्फ्यू के दौरान कुछ लोग बाहर घूम रहे हों और पुलिसकर्मियों ने उनसे कुछ पूछताछ की हो, और उन्होंने ही दोनों पर हमला कर दिया हो. कोविड-19 लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों के तहत हरियाणा में पिछले कई सप्ताह से रात में कर्फ्यू लागू है.

करनाल के मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे यादव ने बताया, ‘‘हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आठ पुलिस टीमें गठित की गई हैं, हमलावरों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ असमाजिक तत्वों ने यह अपराध किया है. अभी तक हुई जांच के अनुसार, सोनीपत और रोहतक रेंज के एडीजीपी ने मुझे बताया है कि, अभी जांच चल रही है कि कहीं कोई षड्यंत्र तो नहीं था. क्या इसके पीछे किसी गिरोह का हाथ है. जांच जारी है, फिलहाल मैं इसके अलावा और कुछ नहीं कहूंगा कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है.’’

यादव ने कहा, ‘‘मुझे पूरा यकीन है कि हमारी पुलिस बिना किसी गवाह वाले इस हत्याकांड को जल्दी सुलझा लेगी.’’ यह पूछने पर कि क्या पुलिसकर्मियों को गोलियां भी लगी हैं, डीजीपी ने कहा, ‘‘चोट के निशान को देखते हुए ऐसा लगता है वे चाकू के निशान हैं, लेकिन हम गोलियों के निशान से भी इंकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए हमें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा.’’

डीजीपी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए डीजीपी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में पूरा पुलिस बल मानवता को बचाने के लिए अथक परिश्रम कर रहा है. उन्होंने कहा कि दोनों के परिजन की हर संभव सहायता की जाएगी.

इसे भी देखेंः

कर्नाटक: गड्ढे में दफन कर दिए कई कोरोना मरीजों के शव, वीडियो वायरल होने पर दिए गए जांच के आदेश

PM मोदी के बाद ममता बनर्जी का बड़ा एलान, बंगाल सरकार जून 2021 तक देगी फ्री राशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक के समर्थन में अमेरिका में प्रोटेस्ट, अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है!
LIVE: सोनम वांगचुक के समर्थन में अमेरिका में प्रोटेस्ट, अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है!
NEET पर बात करने को सरकार तैयार! 13 गिरफ्तार, राहुल गांधी के पीएम आवास के सामने प्रोटेस्ट के बाद सामने आई बड़ी खबर
NEET पेपर लीक पर संसद में बात करने को सरकार तैयार! राहुल के प्रोटेस्ट के बाद सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget