एक्सप्लोरर

कर्नाटक: गड्ढे में दफन कर दिए कई कोरोना मरीजों के शव, वीडियो वायरल होने पर दिए गए जांच के आदेश

कर्नाटक के बल्लारी जिले के इस वीडियो को कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने भी शेयर किया है और इस अमानवीय तरीके पर सवाल उठाए हैं.

नई दिल्ली: कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं और साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सभी की नींद उड़ा दी है. दरअसल कोरोना वायरस के चलते जिनकी मौत हुई है उनके शव को एक गड्ढे में फेंक-फेंक कर दफनाने का वीडियो वायरल हुआ है. कर्नाटक के बल्लारी जिले के इस वीडियो को कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने भी शेयर किया है और इस अमानवीय तरीके पर सवाल उठाए हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पीपीई किट पहने कुछ लोग नजर आ रहे हैं, जो एक गाड़ी में रखे कई शवों को एक गड्ढे में फेंक रहे हैं. सभी शव फेंकने के बाद इस गड्ढे को ढक दिया जाता है. मामला सामने आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.

वहीं कर्नाटका के मुख्यमंत्री ऑफिस के ट्विटर हैंडल से भी इस मामले पर ट्वीट किया गया. कर्नाटक के सीएम के ऑफिस के ट्विटर हैंडल से लिखा गया,'' बल्लारी जिले में कोरोना संक्रमित लोगों के अंतिम संस्कार के दौरान कर्मचारियों का व्यवहार बहुत अमानवीय और बहुत दर्दनाक है. मैं कर्मचारियों से अनुरोध करता हूं, आइए महसूस करें कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है.''

जांच के आदेश दिए गए

बल्लारी के डिप्टी कमिश्नर एसएस नकुल ने इस संबंध में कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो उनके संज्ञान में आया है. यह वीडियो इसी जिले है. गड्ढे में कोरोना वायरस की वजह से मरने वाले आठ मरीजों के शव फेंके गए थे. इस मामले की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget