एक्सप्लोरर

पहली 2+2 वार्ता में भारत और जापान ने किया रणनीतिक तालमेल और सैन्य साझेदारी बढ़ाने का फैसला

संयुक्त बयान के अनुसार 2+2 वार्ता के दौरान भारत-जापान ने एक्विजिशन एंड क्रॉस सर्विसिंग एग्रीमेंट पर जल्द मुहर लगाने के लिए चल रही बातचीत की भी समीक्षा की.

नई दिल्ली: भारत और जापान के बीच विदेश और रक्षा मंत्री स्तर की 2+2 वार्ता में दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का फैसला किया है. इस कड़ी में दोनों देश उन्नत सैन्य तकनीक के विकास से लेकर सूचना सहयोग और बेहतर तालमेल पर जोर देंगे. भारत और जापान जल्द ही लड़ाकू विमानों का संयुक्त अभ्यास भी करेंगे.

रक्षा और विदेश मंत्रियों की 30 नवंबर को हुई मुलाकात दो हफ्ते बाद गुवाहाटी में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की वार्षिक द्विपक्षीय मुालाकात से पहले काफी अहम मानी जा रही है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत-जापान के बीच पहली 2+2 वार्ता में मंत्री इस बात पर सहमत थे कि बदलती रणनीतिक चुनौतियों और बदलती सुरक्षा चिंताओं के बीच दोनों देशों को आपस में सहयोग बढ़ाने की जरूरत है. भारत की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बैठक में हिस्सा लिया. वहीं जापान की तरफ से विदेश मंत्री तोषिमित्सु मोटेगी और रक्षा मंत्री कोनो तारो शरीक थे.

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति समीकरणों के मद्देनजर अपना तालमेल बढ़ा रहे भारत और जापान ने इस बात पर जोर दिया कि संयुक्त सैन्य अभ्यास नियमित तौर पर आयोजित करने और उनका दायरा बढ़ाने की जरूरत है. महत्वपूर्ण है कि भारत और जापान के बीच धर्मा-गार्जियन 2019 और शिन्यू-मैत्री-2019 हाल ही में संपन्न हुई है.

बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान के अनुसार 2+2 वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने एक्विजिशन एंड क्रॉस सर्विसिंग एग्रीमेंट पर जल्द मुहर लगाने के लिए चल रही बातचीत की भी समीक्षा की. भारत औऱ जापान की सेनाएं एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों का लॉजिस्टिक जरूरतों के लिए इस्तेमाल कर सकें इसके लिए दोनों मुल्कों अक्टूबर 2018 से वार्ता कर रहे हैं.

हिंद महासागर में बेहतर सूचना तालमेल के लिए भारत ने जापान को अपने इंफोर्मेशन फोकल सेंटर में अपना एक प्रतिनिधि भेजने का आग्रह भी दोहराया. महत्वपूर्ण है कि भारतीय नौसेना द्वारा स्थापित इस सेंटर में फ्रांस पहले ही अपना लायजन अधिकारी भेज चुका है.

मिलकर बनाएंगे रोबोटिक वाहन रणनीतिक सहयोग की कड़ी में भारत-जापान मानवरहित ग्राउंड व्हीकल और रोबोटिक वाहनों के विकास पर भी सक्रियता से काम कर रहे हैं. दोनों देश रक्षा उत्पाद तथा तकनीकी सहयोग पर गठित संयुक्त कार्यसमूह की जल्द ही होने वाली पांचवीं बैठक में मानवरहित वाहनों पर बातचीत आगे बढ़ाएंगे.

टू प्लस टू वार्ता: भारत-जापान ने कहा, 'आतंकवादी नेटवर्कों के खिलाफ ठोस कदम उठाए पाकिस्तान'

आतंकवाद के खिलाफ समान सुर साझेदार आतंक के खिलाफ भारत और जापान ने समान सुर में निंदा करते हुए पाकिस्तान से अपने कब्जे वाले सभी इलकों में आतंकी पनाहगाहें खत्म करने को कहा है. साथ ही दोनों देशों ने पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ अपरिवर्तनीय और ठोस कार्रवाई करने तथा एफएटीएफ समेत सभी अंतरराष्ट्रीय संस्था नियमों का पालन करने को कहा है.

सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन की चपेट में आने से 2 जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
Embed widget