एक्सप्लोरर

Hyderabad: हैदराबाद में एक और नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप, घर छोड़ने के बहाने कैब चालक ले गया दोस्त के घर

Hyderabad: हैदराबाद में नाबालिग से गैंगरेप के बाद अब एक और मामला सामने आया है. इस बार दो लोगों पर एक नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है.

Hyderabad Minor Girl Sexually Assaulted: हैदराबाद में एक नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न (Sexually Assaulted) के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आईपीसी (IPC) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि, हैदराबाद (Hyderabad) के जुबली हिल्स (Jubliee Hills) इलाके में 28 मई को एक पार्टी के बाद घर लौट रही एक 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप (Hyderabad Gang Rape) किए जाने के कुछ दिनों बाद ही ये एक और मामला सामने आया है. 

ताजा घटना में नाबालिग लड़की 31 मई को लापता हो गई थी और बाद में उसके परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया. उनकी शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया. बाद में पुलिस टीम ने गश्त करते हुए लड़की को ढूंढ लिया था. वहीं आरोपियों की पहचान कैब चालक शेख कलीम अली उर्फ कलीम और मोहम्मद लुकमान अहमद याजदानी उर्फ लुकमान के रूप में हुई है. 

कैब में घर छोड़ने का दिया लालच

मुगलपुरा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि जांच के दौरान, पुलिस गश्ती दल ने 1 जून को सुबह करीब 5 बजे लड़की का पता लगाया. बाद में उसे बयान दर्ज करने के लिए भरोसा सेंटर ले जाया गया. नाबालिग ने अपने बयान में कहा कि वह अपने माता-पिता के घर पहाड़ी शरीफ जा रही थी. पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने कहा कि आरोपी कैब चालक शेख कलीम अली ने देखा कि वह अकेली थी और उससे पूछा कि क्या वह कहीं जाना चाहती है. नाबालिग लड़की ने जवाब दिया कि वह शाहीन नगर जाना चाहती है. लेकिन उसके पास पैसे नहीं हैं. कलीम ने नाबालिग लड़की को उसके घर छोड़ने का लालच दिया और उसे अपनी कार में ले गया. 

दोस्त के घर ले जाकर किया यौन उत्पीड़न

रास्ते में लगभग 10 बजे, उसने दूसरे आरोपी मोहम्मद लुकमान अहमद याजदानी उर्फ लुकमान को कार में बैठाया. वे दोनों उसे कोंडुरग गांव स्थित आरोपी लुकमान के घर ले गए, जहां कलीम और लुकमान ने नाबालिग का जबरन यौन उत्पीड़न (Sexually Assaulted) किया. पुलिस (Hyderabad Police) ने आगे बताया कि कलीम ने बाद में सुबह करीब 5 बजे नाबालिग (Minor Girl) को अपनी कैब (Cab) में सुल्तानशाही (Sultanshahi) छोड़ दिया. भरोसा सेंटर में नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने पहले से दर्ज मामले में आईपीसी की धाराओं में बदलाव किया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

ये भी पढ़ें- 

Hyderabad Gang Rape Case: हैदराबाद गैंगरेप मामले में विधायक के बेटे को लेकर बवाल, BJP ने जारी की तस्वीरें- पुलिस पर उठाए सवाल 

Himanta Biswa Sarma: भ्रष्टाचार के आरोपों पर असम CM का फूटा गुस्सा, सिसोदिया पर मानहानि का मुकदमे करने की दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget