एक्सप्लोरर

Himanta Biswa Sarma: भ्रष्टाचार के आरोपों पर असम CM का फूटा गुस्सा, सिसोदिया पर मानहानि का मुकदमे करने की दी चेतावनी

Himanta Biswa Sarma on Manish Sisodia: हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाते हुए कहा, "सिसोदिया उपदेश न दें. आपने दिल्ली में फंसे असम के लोगों की मदद के लिए मेरे कई कॉल्स को नजरअंदाज कर दिया था.'

Himanta Biswa Sarma Hits Back AT Manish Sisodia: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर अपनी सफाई दी है. दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने हिमंत बिस्वा सरमा पर पीपीई किट (PPE Kit) मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. इसके बाद असम के सीएम इसे लेकर अपनी सफाई पेश करते हुए सिसोदिया पर बरस पड़े. उन्होंने कहा कि आधे-अधूरे कागजात मत दिखाइए, हिम्मत हो तो पूरी बात बताएं. भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन्होंने अपनी पत्नी का भी बचाव किया. उन्होंने मनीष सिसोदिया को आपराधिक मानहानि (Criminal Defamation) के मुकदमे का सामना करने की भी चेतावनी दी.

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश भीषण कोरोना महामारी का सामना कर रहा था तब असम के पास मुश्किल से कोई पीपीई किट हो. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी कोरोना महामारी के दौरान सरकार को सैकड़ों किट मुफ्त में दान किए. हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें याद है कि दिल्ली में असम के एक कोरोना पीड़ित का शव लेने के लिए 7 दिन इंतजार करना पड़ा था.

सिसोदिया पर पलटवार और पत्नी का बचाव

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, 'ऐसे वक्त में जब पूरा देश सबसे भीषण महामारी का सामना कर रहा था, असम के पास शायद ही कोई पीपीई किट हो. मेरी पत्नी ने आगे आने और जीवन बचाने के लिए सरकार को लगभग 1500 पीपीई किट मुफ्त में दान करने का साहस किया. उन्होंने इसके लिए एक पैसा भी नहीं लिया." उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा कि सिसोदिया उपदेश देना बंद करें, आप जल्द ही आपराधिक मानहानि का सामना करेंगे.

7 दिन करना पड़ा था इंतजार- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के सीएम ने एक और ट्वीट में लिखा, 'मनीष सिसोदिया जी आपने उस वक्त अपना एक अलग रूप दिखाया. आपने दिल्ली में फंसे असम के लोगों की मदद के लिए मेरे कई कॉल्स को नजरअंदाज कर दिया. ये कभी नहीं भूल सकता जब मुझे दिल्ली के मुर्दाघर से असम के एक कोरोना पीड़ित का शव लेने के लिए 7 दिन तक इंतजार करना पड़ा था.'

मनीष सिसोदिया का क्या है आरोप?

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने दावा किया है कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने अपनी पत्नी, बेटे के बिजनेस पार्टनर्स की कंपनियों को 2020 में पीपीई किट की आपूर्ति के लिए सरकारी ठेके दिए. 2020 में हिमंत बिस्वा सरमा स्वथ्य मंत्री थे. इसी दौरान पीपीई किट (PPE Kit) खरीदने के लिए टेंडर जारी किए गए थे. उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि बीजेपी इस खुले भ्रष्टचार पर क्यों चुप है. ये अपराध है कि नहीं? 600 रुपए की किट 990 रुपए और 1680 रुपए में बेचना घोटाला है कि नहीं?.

ये भी पढ़ें:

World Environment Day: मिट्टी बचाओ आंदोलन कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी - केमिकल फ्री होंगे खेत, नमामि गंगे को मिलेगी नई ताकत

Punjab में सुरक्षा हटाने पर विवाद के बीच आज स्वर्ण मंदिर जाएंगे सीएम मान, अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह से कर सकते हैं मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget