एक्सप्लोरर

जापान तट पर खड़े जहाज में दो और भारतीयों के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की हुई पुष्टि

जापान तट पर खड़े एक क्रूज जहाज में दो और भारतीयों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

तोक्यो: जापान तट पर खड़े एक क्रूज जहाज में मौजूद दो और भारतीयों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इससे पहले भारत ने कहा है कि अगर सोमवार को होने वाली आखिरी जांच में भारतीय नागरिक कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं पाए जाते हैं तो उनकी घर वापसी के लिए तमाम इंतजाम किए जाएंगे. जापान के तट पर इस महीने की शुरूआत से अलग खड़े 'डायमंड प्रिंसेस' नामक जहाज पर कुल 3,711 लोग सवार हैं. इनमें चालक दल के 132 सदस्यों और 6 यात्रियों सहित कुल 138 भारतीय हैं. जहाज पर रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 355 पहुंच गई है.

भारतीय दूतावास का बयान 

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘ पिछले दो दिनों में डायमंड प्रिंसेस पर कोरोना वायरस से संक्रमण के 137 मामले सामने आए हैं जिनमें दो भारतीय भी शामिल हैं और उन्हें इलाज के लिए तट पर मौजूद चिकित्सा केंद्र ले जाया गया है. पहले से संक्रमित चालक दल के तीन भारतीय सदस्य का इलाज किया जा रहा है. उनकी हालत में सुधार हो रहा है. अब उन्हें बुखार या दर्द नहीं है.’’ भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ जहाज पर 17 फरवरी से कोरोना वायरस के संक्रमण की अंतिम जांच की जाएगी और यह अगले कई दिनों तक जारी रहेगा.’’

दूतावास ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि बहादुरी से स्थिति का सामना कर रहे भारतीय नागरिक परीक्षण में संक्रमण से मुक्त पाए जाएंगे और उन्हें स्वदेश जाने की अनुमति मिलेगी. तोक्यो स्थित भारतीय दूतावास सभी संभव मदद मुहैया कराने के लिए तैयार है.’’

जापान सरकार से चल रही बातचीत

दूतावास ने शनिवार को बताया था कि कोरोना वायरस से संक्रमित तीन लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. दूतावास ने बताया कि पृथक केंद्र में रहने की अवधि समाप्त होने पर भारतीयों को जहाज से यथाशीघ्र उतारने और उनके कल्याण के लिए जापान सरकार और जहाज प्रबंधन से चर्चा की जा रही है.

उल्लेखनीय है कि जहाज से हांगकांग उतरे एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद क्रूज जहाज को पृथक रखा गया है. भारतीय दूतावास ने जहाज पर मौजूद भारतीयों को ई-मेल के जरिये भरोसा दिलाया है कि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी. फेसबुक पेज के जरिये दूतावास ने जापान सरकार के दिशानिर्देश का अनुपालन करने का भी अनुरोध किया है.

कोरोना वायरस से 68 हजार से अधिक लोग प्रभावित 

जापान सरकार ने गुरुवार को घोषणा की थी कि जहाज पर मौजूद 80 साल से अधिक उम्र के यात्री, जो कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है, उन्हें वहां से निकलने की अनुमति दी जाएगी. हालांकि, शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि इस श्रेणी में कोई भी भारतीय नहीं है. गौरतलब है कि रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अबतक कोरोना वायरस से 1,665 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 68,500 लोग संक्रमित हैं.

यह भी पढ़ें-

IN PICS: अरविंद केजरीवाल ने आज तीसरी बार ली CM पद की शपथ, इस बार माथे पर लगाए थे 'तिलक', नहीं दिखी पार्टी की टोपी

तीन मंत्रियों ने परंपरा से अलग ली पद और गोपनीयता की शपथ, जानें- इस पर संविधान विशेषज्ञों की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव का होगा एक्सटेंशन?
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
Xप्लेन: लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम, विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम, विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget