एक्सप्लोरर

दिल्ली: तीन मंत्रियों ने परंपरा से अलग ली पद और गोपनीयता की शपथ, जानें- इस पर संविधान विशेषज्ञों की राय

आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल ने आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ छह मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है. इन मंत्रियों में से तीन मंत्रियों ने अलग तरीके से शपथ ली. जानिए इस बारे में जानकारों की क्या राय है.

 

नई दिल्ली: आज अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. उनके अलावा 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. लेकिन केजरीवाल के मंत्रियों के शपथ में किए गए बदलाव को लेकर विवाद हो गया है. संविधान के जानकारों का कहना है कि शपथ में बदलाव करना गलत है. ऐसा करने से शपथ ग्रहण की विधि पूरी नहीं मानी जाएगी.

संविधान के जानकारों के मुताबिक कोई भी मंत्री या मुख्यमंत्री शपथ में बदलाव नहीं कर सकते हैं. संविधान में शपथ की विधि पहले से तय और इसमें ना तो कोई बात जोड़ी जा सकती है और ना ही काटी जा सकती है. संविधान के विशेषज्ञ एस के शर्मा के मुताबिक "संविधान के हिसाब से वह शब्दावली दी गई है जिसके अनुसार एक मंत्री को शपथ लेनी है और जिसके अनुसार एक विधायक को शपथ लेनी है. शपथ भारत के संविधान की लेनी होती है. इसके बारे में साफ तौर पर लिखा गया है. जिसमें लिखा गया है कि परमात्मा के नाम से कसम खाता हूं या वह चाहे तो यह कह सकते हैं कि वह सच्ची निष्ठा के साथ प्रतिज्ञा करते हैं... इसके अलावा बाकी भाषा वही रहेगी. इसमें कोई बदलाव नहीं हो सकता. यही बात विधि के अनुसार सही है."

संविधान विशेषज्ञों की राय 

दिल्ली विधानसभा के सचिव और संविधान विशेषज्ञ एस के शर्मा के मुताबिक शपथ के बारे में पहले से संविधान में जिक्र है. वही दिल्ली में उपराज्यपाल कैसे शपथ दिलाएंगे और उसकी भाषा क्या होगी यह भी पहले से तय है. ऐसे में कोई भी बदलाव माना नहीं जाएगा. उनका कहना है कि कोई बदलाव होता है तो शपथ की विधि पूरी नहीं मानी जाएगी. एसके शर्मा ऐसी पुरानी घटनाओं का भी उल्लेख करते हैं जहां पर राज्यों में मंत्रियों द्वारा शपथ लेते समय बदलाव पर उन्हें दोबारा शपथ दिलाई गई है.

तीन मंत्रियों ने ऐसे ली शपथ 

आज जहां अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, कैलाश गहलोत और सत्येन्द्र जैन ने ईश्वर के नाम पर पद और गोपनीयता की शपथ ली वहीं तीन मंत्रियों- गोपाल राय, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने अलग तरीके से शपथ ली. उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर से विधायक और पिछली सरकार में श्रम, रोजगार, विकास और सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री रहे गोपाल राय ने इस बार 'आजादी के शहीदों के नाम' पर पद और गोपनीयता की शपथ ली. वहीं पिछली सरकार में खाद्य मंत्री इमरान हुसैन ने 'अल्लाह' के नाम पर शपथ ली. इसके अलावा पिछली सरकार में जल और पर्यटन मंत्री रहे राजेन्द्र पाल गौतम ने 'तथागत बुद्ध' के नाम पर शपथ ली.

यह भी पढ़ें-

केजरीवाल कैबिनेट शपथ: मंत्री गोपाल राय को 2013 के चुनाव में मिली थी हार, यहां जानिए उनके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget