एक्सप्लोरर

Election Commissioners Appointment: 15 मार्च को दोनों चुनाव आयुक्तों की हो सकती है नियुक्ति, 14  मार्च को बुलाई गई कमेटी की बैठक

Election Commission: सूत्रों के मुताबिक, 15 जनवरी को दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति हो सकती है.

Election Commission Appointments: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कमेटी की बैठक 14 मार्च को हो सकती है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने रविवार (10 मार्च) को बताया कि 15 मार्च तक दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति होने की संभावना है.

बता दें कि अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति और अरुण गोयल के आश्चर्यजनक इस्तीफे से चुनाव आयोग के दो पद खाली हुए हैं. चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की संभावित घोषणा से कुछ दिन पहले शुक्रवार (8 मार्छ) को अरुण गोयल ने अचानक चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफ दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार (9 मार्च) को स्वीकार कर लिया. कानून मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी घोषणा की. इससे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार चुनाव प्राधिकरण के एकमात्र सदस्य रह गए हैं.

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आाधार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करेंगी.

कैसे होती है चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति?

चुनाव आयुक्तों (जिनमें मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त शामिल हैं) की नियुक्ति 'मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम, 2023' के प्रावधानों के अनुसार होती है. इस कानून ने 'चुनाव आयोग (चुनाव आयुक्तों की सेवा की शर्तें और कामकाज का संचालन) अधिनियम, 1991' से बदला गया है.

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रकिया एक सर्च कमेटी की सिफारिश के आधार पर सुझाए गए नामों से शुरू होती है. सर्च कमेटी की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करते हैं. सर्च कमेटी पीएम की अध्यक्षता वाली चयन समिति (सिलेक्शन कमेटी) को पांच नाम सुझाती है. हालांकि, सिलेक्शन कमेटी उन पांच नामों के अलावा अन्य किसी नाम पर भी विचार कर सकती है. चयन समिति फिर उन नामों को राष्ट्रपति के पास भेजती है. आखिर में राष्ट्रपति की ओर से चुनाव आयुक्तों के नामों पर मुहर लगाई जाती है. पहले इस प्रकिया में मुख्य न्यायाधीस (CJI) का भी रोल होता था. चुनाव आयुक्तों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की तरह स्टेटस, वेतन और भत्ते मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें- ‘PM मोदी को बाहरी कहते हो तो यूसुफ को टिकट क्यों दिया ?’ , BJP ने उठाए TMC की कैंडिडेट्स लिस्ट पर सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी आदेश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी आदेश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget