एक्सप्लोरर

जापान: क्रूज पर सवार दो भारतीय क्रू मेंबर कोरोना वायरस से संक्रमित, वीडियो जारी कर की मांगी मदद

जापानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जापान के तट पर खड़े क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस पर मौजूद चालक दल के भारतीय सदस्यों में से दो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

जापान: जापान के तट पर खड़े क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस पर मौजूद चालक दल के भारतीय सदस्यों में से दो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. जापान स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी साझा की. जापानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज में सवार 174 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जिनमें से दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. क्रूज पर 3,711 लोग सवार हैं.

दरअसल जहाज से हांगकांग में उतरने वाले एक यात्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद जापान ने क्रूज को तट पर ही रोक दिया है. वहां जांच के बाद जिन लोगो के सैंपल पॉजिटिव पाए गए उनमें दो भारतीयों के भी सैंपल पॉजिटिव मिले हैं. वहीं अब इन दोनों भारतीय नागरिकों ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है. वीडियो जारी कर भारतीय क्रू मेंबर्स ने भारत सरकार से उन्हें उस क्रूज शिप से निकलने की गुहार लगाई है.

दरअसल इन दोनों भारतीय नागरिकों में से एक तमिलनाडु के मदुरै के रहने वाले अन्बलगन है. जारी किए गए अपने वीडियो में दिखाया गया है कि उन्हें कमरों में रखा गया है जबकि बाकी पैसेंजर्स को शिप के टॉप डेक पर. जहां से खाना भी उन्हें कमरों में पहुंचाया जा रहा है. यात्रियों के आवाजाही में भी पाबंदी लगाई गई है जहां उन्हें करीब छः फीट की दूरी बनाए रखने को कहा गया है. अन्बलगन के अलावा वीडियो में एल और भारतीय वह बिनय कुमार सरकार भी दिखाई दे रहे हैं. जो कि वीडियो में कह रहे हैं कि "यहां कुछ नियम कायदे हैं जिनका पालन करना जरूरी है और अगर ना किए गए तो हमारी नौकरी भी चली जाएगी. लेकिन ऐसे नियम कायदों को पालन कर हम करें भी तो क्या जब हमें यह भी नहीं पता कि हम जीवित भी रह पाएंगे कि नहीं."

अन्बलगन आगे कहते दिखाई दे रहे हैं कि "पहले उन्हें कहा गया था कि जहाज पर कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति मौजूद नहीं है. लेकिन अब करीब 10 व्यक्ति इस जहाज पर संक्रमित पाए गए हैं. क्रू मेस में हम सब एक ही प्लेट शेयर करते हैं एक साथ रहते हैं ऐसे में हम संक्रमित हो गए अब हमें यहां से निकाला भी नहीं जा रहा है.

अन्बलगन इस वीडियो में तमिल में बात कर रहे हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईपीएस और डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन साथ ही सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन, विजय और अजीत कुमार से भी मदद की अपील करते हुए इस मुद्दे पर बात करने को कहा है.

बिनय कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि डायमंड प्रिंसेस जहाज पर मौजूद भारतीय क्रू मेंबर्स को जल्द से जल्द निकाला जाए. बिनय कुमार ने आगे यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरी प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं और जिस तरह से कमांडर को पाकिस्तान से लाया गया था उसी तरह से हमें भी उम्मीद है कि हमें भी जल्द से जल्द यहां से निकाला जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget