एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: टावर से लटका मिला BJP कार्यकर्ता का शव, 3 दिन में दूसरा मामला

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पुरूलिया में हुई कथित राजनीतिक हत्या को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा है. उन्हों ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल के बलरामपुर में बीजेपी कार्यकर्ता दुलाल कुमार की हत्या के बारे में जानकर परेशान हूं. पश्चिम बंगाल की भूमि पर यह क्रूरता और हिंसा शर्मनाक और अमानवीय है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में पिछले तीन दिनों में दो बीजेपी कार्यकर्ता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. कल पुरुलिया में एक शख्स दुलाल कुमार का शव एक टावर से लटका मिला. बीजेपी ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए आज बंद बुलाया है. इस घटना से दो दिन पहले त्रिलोचन महतो (20) का शव पुरूलिया जिले के बलरामपुर में एक पेड़ से लटका मिला था.

बीजेपी ने दावा है कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उन्हों हालिया पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई थी. इसी वजह से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उसकी हत्या कर दी. हालांकि टीएमसी ने बीजेपी पर झूठे बोलने का आरोप लगाया है और सभी आरोपों से इनकार किया है. इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक जॉय बिस्वास का ट्रांसफर कर दिया है और हत्या के मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी है.

शाह ने ममता पर साधा निशाना पुलिस अधीक्षक जॉय बिस्वास ने बताया कि इसी पुलिस थाना क्षेत्र में दुलाल कुमार (35) का शव दावा गांव में एक खेत के पास एक विद्युत पारेषण टॉवर से लटका मिला. उन्होंने बताया कि अब तक इस घटना के संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कथित ‘‘ राजनीतिक हत्याओं ’’ के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. शाह ने ट्वीट किया ,‘‘ पश्चिम बंगाल के बलरामपुर में बीजेपी कार्यकर्ता दुलाल कुमार की हत्या के बारे में जानकर परेशान हूं. पश्चिम बंगाल की भूमि पर यह क्रूरता और हिंसा शर्मनाक और अमानवीय है. ममता बनर्जी की सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह असफल रही है. ’’

श्रीनगर में तीन ग्रेनेड हमलेः 4 सुरक्षाकर्मी घायल, जैश ने ली हमलों की जिम्मेदारी 

पुरुलिया जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोलकाता से करीब 295 किलोमीटर दूर बलरामपुर में एक बिना हस्ताक्षर वाला हाथ से बंगाली में लिखा हुआ नोट महतो के शव के पास से बरामद हुआ था. इस खत में कहा गया कि उसे राज्य में हाल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में ‘‘ बीजेपी के लिये काम करने के लिये दंडित किया गया ’’ .

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इन मौतों को ‘‘ राजनीतिक हत्याएं ’’ बताया है. उन्होंने कहा ,‘‘ पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याएं की जा रही है. अब तक (पंचायत चुनावों के बाद से) 19 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी हैं. दुलाल और त्रिलोचन महतो इसके ताजा शिकार हुए है. ’’

जिसे संवारने में लगे थे 86 करोड़ रुपये, मायावती ने वो बंगला खाली किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
Exclusive: राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम करने का आरोप, हाई अलर्ट पर महाराष्ट्र
राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम करने का आरोप, हाई अलर्ट पर महाराष्ट्र
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget