एक्सप्लोरर

एक करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में जीएसटी इंटेलिजेंस ऑफिसर समेत दो गिरफ्तार

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें जीएसटी गाजियाबाद में तैनात सीनियर इंटेलिजेंस अधिकारी मोहित धनकर और एक निजी व्यक्ति राकेश शर्मा शामिल है.

जीएसटी मामले में मदद करने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने जीएसटी महानिदेशक निदेशालय गाजियाबाद में तैनात सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर मोहित धनखड़ समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. रिश्वत के तौर पर ली जा रही 60 लाख रुपये की पहली किस्त की रकम भी बरामद हुई है. दोनों की गिरफ्तारी के बाद इनके ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें जीएसटी गाजियाबाद में तैनात सीनियर इंटेलिजेंस अधिकारी मोहित धनकर और एक निजी व्यक्ति राकेश शर्मा शामिल है. इस मामले में सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि यह सीनियर इंटेलिजेंस अधिकारी उसके पिता की कंपनी के एक जीएसटी मामले में मदद करने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांग रहा था.

यह भी आरोप था कि उक्त अधिकारी द्वारा यह भी धमकी दी गई थी कि यदि रिश्वत की रकम नहीं दी गई तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. यह अधिकारी गाजियाबाद की जीएसटी आसूचना महानिदेशालय में तैनात था, जहां स्वयं आयुक्त बैठते हैं. सूचना के आधार पर सीबीआई ने मामले की आरंभिक जांच की इस जांच के दौरान पाया गया कि यह अधिकारी रिश्वत की रकम एक निजी व्यक्ति को पहुंचाने के लिए कह रहा है.

सूचना के आधार पर सीबीआई ने विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया, उसके बाद जाल बिछाकर 60 लाख रुपये की रिश्वत ले रहे दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. सीबीआई के मुताबिक गिरफ्तारी के फौरन बाद दोनों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है. गिरफ्तार लोगों को सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा. मामले की जांच जारी है.

Uttarakhand Politics: कल होगी BJP विधायकों की बैठक, सीएम के नाम का हो सकता है एलान

Jammu Kashmir: कश्मीर फाइल्स को लेकर आया गुलाम नबी आजाद का रिएक्शन, जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget