एक्सप्लोरर

ट्विटर पर त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब का उड़ा मजाक, यूजर्स ने पूछा-क्या उस समय आप संचार मंत्री थे?

ट्विटर यूजर्स ने बीजेपी नेता के बयान का मजाक उड़ाया. @Abidebyconstitn ने कहा, ‘‘महाभारत में इंटरनेट था - त्रिपुरा मुख्यमंत्री बिप्लब देव ... शुक्र है उन्होंने नहीं कहा कि भीष्म पितामह आज मौजूद हैं.’’

नई दिल्ली: इंटरनेट महाभारत के दिनों में भी मौजूद था, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के इस दावे पर ट्विटर यूजर्स ने जबरदस्त प्रतिक्रिया की और उनका भरपूर मजाक उड़ाया. जहां ट्विटर यूजर्स के एक हिस्से ने देब के दावे का मजाक उड़ाने के लिए तंज किया तो कई यूजर्स ने सीएम पर निशाना साधते हुए ट्वीट किए.

@naina4ucozy के हैंडल वाले एक यूजर ने लिखा, ‘‘त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब कहते हैं कि इंटरनेट महाभारत के समय था तो क्या उस समय वह संचार मंत्री थे? शुक्र है भगवान का उन्होंने नहीं कहा कि उन्होंने जिम में भीम को प्रशिक्षण दिया था.’’

ट्विटर पर त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब का उड़ा मजाक, यूजर्स ने पूछा-क्या उस समय आप संचार मंत्री थे?

@ThePolanator ने ट्वीट किया, ‘‘अगर बिप्लब देब के अनुसार इंटरनेट महाभारत के समय मौजूद था, सवाल है कि द्रौपदी का पसंदीदा स्नैपचैट फिल्टर क्या था?’’

ट्विटर पर त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब का उड़ा मजाक, यूजर्स ने पूछा-क्या उस समय आप संचार मंत्री थे?

एक अन्य यूजर @anumakondaj ने कहा, ‘‘सहस्राब्दी का सबसे बड़ा चुटकुला. कल कोई और भाजपा नेता दावा करेगा कि महाभारत में मोबाइल फोन था, नहीं तो कैसे धर्मराजा ने यक्ष के सवालों का जवाब दिया, बेशक केवल लाइफ लाइन मांग कर.’’

इस क्रम में @ArreTweets ने पोस्ट किया, ‘‘महाभारत के युग में इंटरनेट: महाभारत के बारे में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की परिभाषा...जब कृष्ण ने गुगल मैप्स का उपयोग किया और अर्जुन का डेटा खत्म हो गया. #InternetMahabharata’’

एक अन्य यूजर @Abidebyconstitn ने कहा, ‘‘महाभारत में इंटरनेट था - त्रिपुरा मुख्यमंत्री बिप्लब देव ... शुक्र है उन्होंने नहीं कहा कि भीष्म पितामह आज मौजूद हैं.’’

ट्विटर पर त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब का उड़ा मजाक, यूजर्स ने पूछा-क्या उस समय आप संचार मंत्री थे?

उधर @KumarShreshtha के पास बीजेपी नेता के लिए सवाल था, ‘‘... कृपया , क्या आप जवाब दे सकते हैं कि रामायण या महाभारत में पहले क्या हुआ? आप जैसे खुले दिमाग वाले जो दावा करते हैं उसके पक्ष में कोई साइटेशन?’’

बहरहाल , कुछ ने देब के पक्ष में भी ट्विट किया. उपयोक्ता @ippatel ने लिखा, ‘‘त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने वैदिक विज्ञान के बारे में कहा था, आप इसे इंटरनेट कह सकते हैं या वाईफाई या कुछ और. महाभारत के दौरान परमाणु हथियारों का उपयोग किया गया और हड़प्पा , मोहन जोदाड़ो परमाणु युद्ध के चलते तबाह हुए. @BjpBiplab’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget