एक्सप्लोरर

भूकंप से उजड़े तुर्किये की भारत ने की मदद, फिर भी उसने दिया धोखा- UNHRC में दिया पाकिस्तान का साथ

Turkey In UNHRC: भारत ने तुर्किये के रवैये पर निराशा जाहिर की. भारतीय राजनायिक ने कहा, "मेरी सलाह है कि हमारे आंतरिक मामलों पर गैरवाजिब टिप्पणियां करने से बाज आएं."

Turkey Again Supported Pakistan: तुर्किये ने एक बार फिर से अपना रंग दिखा दिया. उसने महज एक महीने में ही भारत के एहसानों को भुला दिया और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान का साथ दिया है. उसने मुस्लिम भाईचारा निभाते हुए भारत के खिलाफ पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा को जायज ठहराने की कोशिश की. उसने पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाते हुए भारत पर आरोप लगाया कि वह जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है.

इससे पहले पाकिस्तान ने भी इसी तरह के आरोप लगाए थे. हालांकि, पाकिस्तान को भारत ने करारा जवाब दिया है. यूएनएचआरसी में भारत की प्रतिनिधि सीमा पुजानी ने कहा था, "पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने एक बार फिर भारत के खिलाफ अपने दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए इस प्रतिष्ठित मंच का दुरुपयोग किया है." उन्होंने कहा था, "मानवाधिकारों पर पाकिस्तान की बातें मजाक हैं. पाकिस्तान में आवाज उठाने वाले गायब हो जाते हैं." 

भारत के एहसानों को भूला तुर्किये

एक महीने पहले ही तुर्किये में जबरदस्त भूकंप आया था. इस भूकंप में तुर्किये को भारी नुकसान हुआ था. इस त्रासदी में हजारों लोगों की मौत हो गई. इस मुश्किल घड़ी में भारत ने कुछ घंटों में तुर्किये की मदद की थी. भारत में तुर्किये के राजदूत ने भी इसकी तारीफ की थी. उन्होंने कहा था, "हम वास्तव में भूकंप के कुछ घंटों के भीतर भारत की ओर से तुर्की को दी गई सहायता की सराहना करते हैं. हम भारत के लिए दोस्त शब्द का इस्तेमाल किया करते थे."

UNHRC में भारत ने पाक को लताड़ा

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को उजागर करते हुए सीमा पुजानी ने कहा था, "पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के लिए धार्मिक आजादी नहीं है. वे अपने धर्म का पालन नहीं कर सकते हैं. अहमदिया समुदाय को केवल अपनी आस्था का पालन करने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है." उन्होंने कहा था, "पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून के जरिये अल्पसंख्यकों पर जुल्म किया जा रहा है. ईसाइयों के लिए साफ-सफाई करने की नौकरी आरक्षित हैं. हिंदू और सिख समुदाय के धार्मिक स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं. अल्पसंख्यकों की लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है." 

ये भी पढ़ें- 'राहुल जी इंडिया ब्राइट है, आप भी...', संबित पात्रा ने कसा तंज, कहा- इस तरह की भाषा का सही नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO हेडक्वार्टर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप, जांच के बाद क्या बोली पुलिस?
ISRO हेडक्वार्टर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप, जांच के बाद क्या बोली पुलिस?
कभी ममता के खास रहे ये TMC नेता, अब बंगाल दौरे से पहले अमित शाह की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- लोगों के लिए
कभी ममता के खास रहे ये TMC नेता, अब बंगाल दौरे से पहले अमित शाह की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- लोगों के लिए
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
जम्मू पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा - 'मोदी सरकार न होती तो...'
जम्मू पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा - 'मोदी सरकार न होती तो...'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget