एक्सप्लोरर

Turkey Azerbaijan Row: तुर्किए-अजरबैजान से रिश्तों पर मचा बवाल! कांग्रेस ने पूछा- क्या भारत ने तोड़ दिए संबंध?

Pawan Khera To PM Modi: प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्री एस जयशंकर को तुरंत स्पष्ट करना चाहिए कि क्या भारत सरकार ने तुर्किये के साथ सभी राजनयिक और व्यापारिक संबंध तोड़ दिए हैं

Turkey-Pakistan Row: कांग्रेस ने बुधवार (14 मई 2025) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी भी देश के साथ संबंध रखने या नहीं रखने का फैसला सरकार को लेना है, विपक्ष को नहीं. कांग्रेस का यह बयान भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय के ‘एक्स’ पर दिए गए बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘‘देश तुर्किये और अजरबैजान द्वारा आतंकी राष्ट्र पाकिस्तान को दिए गए समर्थन से क्रोधित है. इन देशों के साथ व्यापार और पर्यटन का बहिष्कार करने की मांग बढ़ रही है और लोग एकजुटता दिखा रहे हैं.’’

मालवीय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद को भारतीय लोगों की व्यापक भावना के साथ नहीं जोड़ पा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि यह जनता से इतना कट चुकी है. यह राजनीतिक विस्मृति और पूर्ण अलगाव की हकदार है.’’ मालवीय की इस टिप्पणी से पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा से मीडियाकर्मियों ने पूछा था कि क्या पार्टी ‘बहिष्कार’ के आह्वान का समर्थन करती है, इस पर उन्होंने कहा था कि पार्टी जल्द इसका जवाब देगी.

क्या भारत ने तुर्किए के साथ तोड़ दिए संबंध? कांग्रेस का सवाल

मालवीय पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख खेड़ा ने कहा, ‘‘चूंकि यह सवाल भाजपा के एक पदाधिकारी द्वारा उठाया जा रहा है, इसलिए प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्री एस जयशंकर को तुरंत स्पष्ट करना चाहिए कि क्या भारत सरकार ने तुर्किये के साथ सभी राजनयिक और व्यापारिक संबंध तोड़ दिए हैं और भारत में अपना दूतावास भी बंद कर दिया है.’’

चीन के साथ संबंध क्यों रखा?

खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘किसी भी देश के साथ संबंध रखने या नहीं रखने का फैसला सरकार को लेना है, विपक्ष को नहीं. विदेश मंत्रालय कृपया स्पष्ट करे.’’ कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्री एस जयशंकर को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि मोदी सरकार ने भारतीय क्षेत्र पर चीन के लगातार अतिक्रमण के बावजूद उसके साथ सामान्य संबंध क्यों रखा... या प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों से झूठ क्यों बोला और 19 जून, 2020 को चीन को उसके अतिक्रमण के लिए सार्वजनिक रूप से ‘क्लीन चिट’ देकर राष्ट्रीय हितों को अपूरणीय क्षति क्यों पहुंचाई.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget