एक्सप्लोरर

Tunnel Accident: मशीनें हुईं फेल, अब मिशन जिंदगी को रैट माइनिंग का सहारा, जानें क्या होती है खुदाई की यह स्पेशल टेक्निक

Tunnel Accident Rescue: अब रैट माइनिंग करने वाले छह विशेषज्ञों की एक टीम को बुलाया गया है जो पाइप के अंदर घुसकर हाथ से सुरंग खोदेंगे. इनके पास खुदाई करने वाली पारंपरिक टूल्स हैं.

Tunnel Accident  Rescue By Rat Mining: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा में धंसी निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के अभियान का आज (27 नवंबर) 16 वां दिन है. इन्हें निकालने के लिए पहुंचाई जाने वाली 80 सेंटीमीटर व्यास की आखिरी 10 मीटर की पाइप बिछाने का काम पिछले चार दिनों से नहीं हो पाया है, क्योंकि ड्रिल करने वाली ऑगर मशीन में टूट कर अंदर ही फंस गई थी. 48 मीटर तक ड्रिलिंग हो पाई है.

विकल्प के तौर पर सेना के जवान पहाड़ी के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग कर रहे हैं जो 30 मीटर तक हो चुकी है, लेकिन वहां भी पानी निकलने की वजह से काम बंद हो गया है. भारी भरकम मशीनों के फेल हो जाने के बाद अब मिशन जिंदगी के तहत 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रैट माइनर्स को बुलाया गया है.

चूहे की तरह हाथ से खुदाई में एक्सपर्ट है माइनर्स की टीम

यह नाम सुनते हैं आपके दिमाग में कौंध रहा होगा कि आखिर ये रैट माइनर्स कौन हैं. तो इनके नाम में जो रैट शब्द है उसी से समझा जा सकता है कि चूहे की तरह कम जगह में तेज खुदाई करने वाले विशेषज्ञों की एक टीम है, जिनके भरोसे अब सुरंग के 41 मजदूरों की जिंदगी है. यही लोग 48 मीटर से आगे की खुदाई हाथ से करेंगे. इसके लिए इनके पास हथौड़ा, साबल और खुदाई करने वाले अन्य पारंपरिक टूल्स हैं. 6 रैट माइनर्स की एक टीम यहां पहुंच गई है जिनके पास दिल्ली और अहमदाबाद में इस तरह का काम का अनुभव है.

दो-दो माइनर्स केंगे खुदाई

उत्तरकाशी सुरंग में ये लोग किस तरह से खुदाई करेंगे इस बारे में खुद इन्होंने बताया है. रैट माइनर्स ने कहा कि पहले दो लोग पाइपलाइन में जाएंगे, एक आगे का रास्ता बनाएगा और दूसरा मलबे को ट्रॉली में भरेगा. ​बाहर खड़े चार लोग पाइप के अंदर से मलबे वाली ट्रॉली को  रस्सी के सहारे बाहर ​खींचेंगे. एक बार में 6 से 7 किलो मलबा बाहर लाएंगे. अंदर  खुदाई करने के लिए गए लोग जब थक जाएंगे तो बाहर से दो लोग अंदर जाएंगे और वे दोनों बाहर आ जाएंगे. इसी तरह बारी-बारी से बाकी के 10 मीटर की खुदाई का काम होगा.  इन लोगों ने उम्मीद जताते हुए कहा है, " अंदर फंसे लोग भी श्रमिक हैं और हम भी श्रमिक हैं. उन्हें बचाएंगे तो कल अगर हम कहीं फंसे तो ये लोग बचाएंगे.

छोटी जगह में खुदाई का अनुभव

रैट माइनिंग को छोटी जगह में खुदाई के लिए बेस्ट माना जाता है. जहां मशीनों का काम करना संभव नहीं होता तो रैट माइनिंक मददगार होती है. अमूमन इस टेक्नीक का इस्तेमाल अवैध तरीके से कोयला खदान के लिए किया जाता है क्योंकि मशीनों और अन्य उपकरणों की मौजूदगी से लोगों और प्रशासन की नजर आसानी से पड़ सकती है. रैट माइनिंग में प्रशासन को भनक तक नहीं लगती है. इसके अलावा यह बहुत तेज प्रक्रिया है और इसकी सफलता की उम्मीद रहती है. इसलिए उत्तराखंड की सुरंग में भी यह टेक्निक उम्मीद का जरिया बन गया है.

 ये भी पढ़ें :Tunnel Accident: अब उत्तरकाशी में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, अगर मौसम खराब हुआ तो रेस्क्यू में लगेगा और भी वक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
Xप्लेन: 2027 के 7 चुनावों में Gen Z के लिए सरकारें कैसे बदल रहीं स्ट्रैटजी?
2027 के 7 चुनावों में Gen Z के लिए सरकारें कैसे बदल रहीं स्ट्रैटजी?
क्विज में सावरकर पर विवादित सवाल, मंत्री बोले- 'निजी विचार थोपना बर्दाश्त नहीं'
क्विज में सावरकर पर विवादित सवाल, मंत्री बोले- 'निजी विचार थोपना बर्दाश्त नहीं'
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget