एक्सप्लोरर

Tunisha Suicide Case: आखिरी 15 मिनट में सेट पर क्या हुआ था पता चला, मेकअप रूम से निकलते वक्त शीजान ने गुस्से में बंद किया था गेट

Tunisha Sharma Suicide: मेकअप रूम में जाते हुए तुनिषा के चेहरे पर कोई तनाव नहीं था. वह सेट पर मौजूद लोगों से हंसते- बात करते हुए मेकअप रूम में गई थी. वहां शीजान और तुनिषा ने साथ में लंच किया.

Tunisha Sharma Death Case: तुनिषा शर्मा मौत मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. तुनिषा (Tunisha) की मौत को लेकर कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं. इनमें सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर तुनिषा ने खुदखुशी क्यों की? तुनिषा और शीजान (Sheezan) के बीच स्टूडियो में मेकअप के दौरान आखिरी 15 मिनट में ऐसा क्या हुआ कि तुनिषा ने अपनी जान दे दी. 

तुनिषा के इन आखिरी पंद्रह मिनट को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार (23 दिसंबर) को तुनिषा की मां वनिता शर्मा अली बाबा के सेट पर गई थी. वहां उसकी शीजान से काफी देर तक बात हुई थी. बातचीत के दौरान उसने शीजान को तुनिषा से अलग रहने के लिए बोला था.

खुदकुशी से पहले 15 मिनट की मिस्ट्री

सूत्रों की मानें तो हर रोज की तरह दोपहर के समय शीजान सेट पर मेकअप रूम में लंच के लिए बैठा था. तभी मेकअप रूम में तुनिषा पहुंची. मेकअप रूम में जाते हुए तुनिषा के चेहरे पर कोई तनाव नहीं था. वह सेट पर मौजूद लोगों से हस्ते हुए बात करते हुए मेकअप रूम में गई थी. वहां दोनों यानी शीजान और तुनिषा ने साथ में लंच किया, जिसके कुछ देर बाद शीजान मेकअप रूम से निकलकर अपने एक्ट के लिए सेट पर चला गया. शीजान ने मेकअप रूम से निकलते हुए गेट गुस्से में बंद किया था.

तुनिषा अंदर ही थी. कुछ देर बाद जब तुनिषा का Act आया तो उसको आवाज लगाई गई, खुद प्रोग्राम के AD यानी असिस्टेंट डायरेक्टर मेकअप रूम की तरफ पहुंचे. एडी ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन तुनिषा ने दरवाजा नहीं खोला. उसके बाद सेट पर मौजूद बाकी लोगों और शीजान ने मेकअप रूम का दरवाजा तोड़ा. दरवाजा तोड़कर देखा तो तुनिषा फांसी के फंदे पर झूल रही थी. उसे तुरंत नीचे उतारा गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस आखिरी 15 मिट की गुत्थी सुलझाने में जुटी

पुलिस 24 दिसंबर को तुनिषा की जिंदगी के आखिरी 15 मिनट का सच जानना चाहती है. पुलिस इन्हीं आखिरी 15 मिनट में, जो हुआ इसके लिए सेट पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर रही है. पुलिस को तुनिषा के आखिरी 15 मिनट से जुड़ी कहानी का सच खंगालने की कोशिश कर रही है. तुनिषा के घरवालों की ओर से बताया गया है कि शीजान ने करीब 15 दिन पहले ही अचानक तुनिषा से ब्रेकअप कर लिया था. 

इसे भी पढ़ेंः- Tunisha Sharma Suicide Case: शीजान खान और तुनिषा शर्मा के बीच आखिरी मिनटों में क्या हुआ था? पुलिस ने क्राइम सीन किया रीक्रिएट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
Embed widget