एक्सप्लोरर

श्रीनगरः क्या मां भवानी का वार्षिक महोत्सव इस साल भी रहेगा कैंसल?

कोरोना के आंकड़ों में आने वाली कमी के कारण लोगों को उम्मीद है कि शायद सीमित संख्या में भक्तो को आने की अनुमति मिल जाएगी. लेकिन मेला होगा या नहीं और भक्तों को मंदिर में आने दिया जाएगा या नहीं इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है.

श्रीनगरः क्या इस साल भी आस्था पर कोरोना महामारी भारी पड़ेगी? यह सवाल लाखों कश्मीरी पंडितो के ज़ेहन में इस समय गूंज रहा है, जो मां भवानी के वार्षिक महोत्सव में लगातार दुसरे साल भी शामिल नहीं हो सकेंगे. 1990 में कश्मीर में बिगड़े हालात के दौर में भी मेले को रोका नहीं गया और कश्मीरी पंडितो के लिए कश्मीर से उनके जुड़े होने का सबसे बड़ा कारण भी रहा. 

इस साल माता रंगया देवी जिन को माता खीर भवानी के नाम से भी जाना जाता है. जिनका मेला 18 जून को मनाया जाना है. श्रीनगर से 35 Km दूर गांदरबल जिले के तुलमुल्ला गांव में स्थित मां भवानी के मंदिर परिसर में मेला के लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी है और कुछ भक्त पहले से ही मंदिर परिसर में पहुंच भी गए है.

जम्मू से मेले में शामिल होने की उम्मीद से पहुंचने गिने चुने भक्तों में से एक रविंदर कौल के अनुसार मेले पर कोई भी फैसला सरकार जब भी करे, लेकिन वही यहां पहुंच सकेगा जिनको माता का बुलावा होगा.   

मेले का आयोजन जम्मू-कश्मीर का पर्यटन विभाग करता है और इस बार भी आयोजन के सारे प्रबंध विभाग की ही देखरेख में चल रहे हैं. डायरेक्टर टूरिज्म गुलाम नबी ईतू के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल और SOP के साथ जिस तरह भी प्रशासन वार्षिक महोत्सव के आयोजन की अनुमति देगा. उसी के अनुसार भक्तों के लिए मंदिर आने का मौका दिया जाएगा.

अभी फिलहाल जम्मू-कश्मीर में जारी कोरोना प्रोटोकॉल में धार्मिक स्थलों में कोई भी बड़े आयोजन पर रोक लगी हुई है. लेकिन सामाजिक दूरी के साथ लोगो को मंदिर आने की अनुमति मिली हुई है.

मंदिर परिसर में बने गेस्ट हाउस और सराए में सेनेटाइजेशन का काम चल रहा है और मंदिर के आस पास बने झील कुंड और नदी की सफाई का काम भी हो रहा है. गांदरबल म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के चेयरमैन अल्ताफ अहमद के अनुसार उनके कर्मचारी और सफाईकर्मी मंदिर को तैयार करने में लगे हुए हैं.

कश्मीरी पंडितो में मां भवानी को कुल देवी माना जाता है और इस मंदिर में माँ भवानी के जल स्वरूप की पूजा होती है. मन्नत है कि कि यहां पर हनुमान जी माता को जल स्वरूप में, अपने कमंडल में लाये थे और इस जल का रंग बदलता रहता है. 

मंदिर को लेकर कश्मीरी पंडितों की आपार आस्था है और मंदिर में बने झल-कुंड में पानी के रंग से उनको आने वाले साल के हालात पता चलता है. मन्नत है कि जल का रंग अगर काला या लाल हो तो प्रलय या खूनखराबा हो सकता है और अगर हरा, सफ़ेद या नीला हो तो अच्छा समय होगा. 

इस बार जल कुंड का रंग हरा है लेकिन मंदिर में आये कुछ भक्तों के अनुसार इस बार भी पंचांग के अनुसार हालात विपरीत ही रहेंगे और कोई मेला नहीं होगा. पंचांग बनाने वाले ओमकारनाथ शास्त्री के अनुसार उन्होंने पिछले साल भी महाचंडी  यज्ञ रखा था लेकिन कोरोना के चलते नहीं हो पाया था. अभी इसी साल जुलाई में ग्रहों की शांति के लिए पूजा होगी. 

लेकिन शास्त्री इस बात से खफा है कि देश में शराब की दुकान खोल दी गयी हैं लेकिन मंदिर और मस्जिद बंद है और जब तक धर्मस्थल नहीं खोले जाएंगे, कोरोना नहीं जाएगा. 2019 में करीब दो लाख भक्तों ने इस मंदिर में आकर भगवान के दर्शन और पूजा की थी. लेकिन इस बार कोरोना की महामारी के चलते यहां सन्नाटा छाया हुआ है.


आस्था के साथ-साथ खीर भवानी के मंदिर के खास बात हिंदू-मुस्लिम एकता है. यहां पर पूजा के लिए सारी सामग्री मुसलमान बेचते हैं. यहां तक कि चढ़ावे का दूध भी मुसलमान के हाथो से धोया होना ज़रूरी है. 

शायद यही वजह है कि कश्मीरी मुसलमान भी उतनी ही आस्था के साथ इस मंदिर में आते है जितनी आस्था हिन्दू में है. लेकिन लगता है की आज कोरोना की वजह से वह लोग अपनों से नहीं मिल सकेंगे जो खीर भवानी के मेले के बहाने ही एक दुसरे से मिलते थे.

एम्स-डब्ल्यूएचओ ने मिलकर इन इलाकों में किया सीरो सर्वे, पॉजिटिविटी दर 62.3 प्रतिशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'ईश्वर उन्हें...'
मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'ईश्वर उन्हें...'
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget