एक्सप्लोरर

लोकसभा स्पीकर के पास पहुंचा नुसरत जहां का मामला, BJP सांसद ने की कार्रवाई की मांग

चिट्ठी में कहा गया है कि अगर नुसरत जहां ने लोकसभा में शपथ के दौरान गलत जानकारी दी थी तो उनके खिलाफ लोकसभा के नियमों के हिसाब से कार्रवाई होनी चाहिए. बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने इसके साथ ही नुसरत जहां के मामले को एथिक्स कमिटी के पास भेजने की भी मांग की है.

नई दिल्ली: अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर नुसरत जहां के खिलाफ नियमों के साथ से उचित कार्रवाई करने की मांग की है. नुसरत जहां ने लोकसभा में शपथ के दौरान खुद को शादीशुदा बताया था, जबकि हाल ही में उन्होंने बयान देकर कहा था कि उनकी शादी तो भारतीय कानून के हिसाब से वैध है ही नहीं है और वह तो सिर्फ लिव इन रिलेशनशिप में थी.

लोकसभा में शपथ लेने के दौरान नुसरत ने दी गलत जानकारी- BJP सांसद

लोकसभा स्पीकर को लिखी गई चिट्ठी में बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा है कि नुसरत जहां ने लोकसभा में शपथ लेने के दौरान खुद का पूरा नाम नुसरत नूरी जहां जैन बताया था, जबकि अब उन्होंने मीडिया के सामने आकर जो खुलासा किया उससे सवाल उठ रहा है कि उन्होंने लोकसभा में शपथ लेने के दौरान गलत जानकारी दी थी.

चिट्ठी में कहा गया है कि अगर नुसरत जहां ने लोकसभा में शपथ के दौरान गलत जानकारी दी थी तो उनके खिलाफ लोकसभा के नियमों के हिसाब से कार्रवाई होनी चाहिए. बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने इसके साथ ही नुसरत जहां के मामले को एथिक्स कमिटी के पास भेजने की भी मांग की है. हालांकि इस चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि यह वैसे तो नुसरत जहां का निजी मामला है. वह जैसे चाहे अपना जीवन व्यतीत करें लेकिन लोकसभा में आकर अगर वह शपथ लेते हुए गलत जानकारी देती है तो निश्चित तौर पर यह एक अपराध है और इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए.

टीएमसी सांसद नुसरत ने क्या कहा था?

कुछ दिनों पहले टीएमसी सांसद नुसरत ने बयान जारी करते हुए कहा था कि विदेशी धरती पर शादी होने के कारण और तुर्की मैरेज रेग्‍युलेशन के मुताबिक, शादी अमान्‍य है. यह दो अलग धर्म के लोगों के बीच हुई शादी है, इसलिए इसे भारत में वैधानिक मान्‍यता देने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. नुसरत ने कहा कि कहा था कि कानूनी तौर पर यह शादी मान्य नहीं है, बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है. ऐसे में तलाक का सवाल ही नहीं उठता है. हम बहुत पहले ही अलग हो गए थे, लेकिन मैंने इस पर बात नहीं की, क्‍योंकि मैं प्राइवेट लाइफ को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी. कानून की नजर में तो यह शादी बिल्‍कुल भी नहीं है.

यह भी पढ़ें-

Explained: नए नियमों के बाद ग्राहकों को Flash Sale के नाम पर नहीं मिलेगा धोखा

खुशखबरी: 25 फीसदी कम होगा आपकी रसोई का खर्चा, पाईप वाला प्राकृतिक गैस स्टोव बनकर तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget