एक्सप्लोरर

Tripura Elections: 11 फरवरी को त्रिपुरा में हुंकार भरेंगे पीएम मोदी, 2 चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Tripura Election: त्रिपुरा में 60 सीटों पर 16 फरवरी को चुनाव होना है जबकि मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होना है. तीनों राज्यों के लिए वोटों की गिनती एक साथ दो मार्च को होगी.

Tripura Assembly Elections 2023: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को त्रिपुरा जाएंगे. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. यह चुनावी सभा त्रिपुरा के गोमती और ढलाई में होगी. त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होना है. 

उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज त्रिपुरा में दो-दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. आदित्यनाथ नॉर्थ त्रिपुरा जिले के बागबासा और खोवाई के कल्याणपुर में दो रैलियां करेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने सोमवार को त्रिपुरा में दो रैलियां और एक रोड शो किया था. शाह ने त्रिपुरा जिले के सांतिर बाजार में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. केंद्रीय गृहमंत्री के निशाने पर कांग्रेस और लेफ्ट के अलावा त्रिपुरा के शाही वंशज प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा के नेतृत्व वाली टिपरा मोथा पार्टी भी रही. 

16 फरवरी को होना है चुनाव 
त्रिपुरा में 60 सीटों पर 16 फरवरी को चुनाव होना है. जबकि मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होना है. तीनों राज्यों के लिए वोटों की गिनती एक साथ दो मार्च को होगी. बीजेपी ने 55 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि बाकी पांच सीटें अपने गठबंधन इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) के लिए छोड़ी है. लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन ने भी सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. 60 सीटों में से 43 सीटों पर माकपा, 13 पर कांग्रेस, एक पर भाकपा, एक सीट पर आरएसपी और एक पर फॉरवर्ड ब्लॉक जबकि एक सीट पर एक उम्मीदवार के चुनाव लड़ने की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें- मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आया धमकी भरा फोन, कोड-वर्ड में शख्स ने की बात, अलर्ट मोड पर पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget