एक्सप्लोरर

Jadab Lal Nath: त्रिपुरा विधानसभा में अश्लील वीडियो देखने के आरोपों पर विधायक की सफाई, 'एक कॉल आया था और...'

BJP के एक विधायक पर त्रिपुरा विधानसभा में अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगा है. आरोपों पर विधायक ने सफाई दी है.

Tripura Assembly BJP MLA Jadab Lal Nath: त्रिपुरा विधानसभा में कथित तौर पर अश्लील वीडियो देखते हुए पकड़े जाने पर बीजेपी विधायक ने सफाई दी है. बीजेपी विधायक जादब लाल नाथ (Jadab Lal Nath) पर विधानसभा में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगा है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विधायक जादब लाल नाथ ने अपनी सफाई में कहा, ''मुझे अच्छी तरह पता है कि सदन में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है. मेरे फोन पर बार-बार कॉल आ रही थी. मैंने कॉल ले ली और फिर मेरे फोन पर अश्लील वीडियो आने लगे. खैर, तब मैंने इसे बंद कर दिया.''

त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष का रिएक्शन

विधायक के सदन में अश्लील वीडियो देखने के आरोपों पर त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन ने कहा, ''सोशल मीडिया पर कई तरह की चीजें वायरल होती हैं. तथ्यों का पता लगाए बिना मैं इस पर कार्रवाई नहीं कर सकता. मुझे लिखित शिकायत नहीं मिली है.''

'हमें एक राज्य के रूप में शर्मिंदा किया'

टिपरा मोथा पार्टी के सुप्रीमो प्रद्योत देबबर्मा ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है और कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि यह सभी राजनेताओं के लिए एक सबक बने. हमें एक राज्य के रूप में शर्मिंदा किया गया है और यह राज्य की खराब तस्वीर पेश करता है.

उचित दंड मिलना चाहिए- कांग्रेस

बीजेपी विधायक पर कांग्रेस ने भी निशाना साधा है और सजा दिए जाने की मांग की है. कांग्रेस पार्टी ने इसे 'शर्मनाक' घटना करार दिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरजीत सिन्हा ने कहा, ''इस घटना ने सभी विधायकों की छवि धूमिल की है. इस व्यक्ति को उचित दंड मिलना चाहिए. विधानसभा में मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है, वह अश्लील वीडियो कैसे देख सकते हैं?''

नेता प्रतिपक्ष यह बोले

नेता प्रतिपक्ष अनिमेष देबबर्मा ने भी बीजेपी विधायक पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने मीडिया से कहा, ''विधानसभा अध्यक्ष को इस तरह के कृत्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.''

बीजेपी ने MLA से मांगा स्पष्टीकरण

जादब लाल नाथ त्रिपुरा की बागबासा विधानसभा सीट से विधायक हैं. विधानसभा में राज्य के बजट को लेकर चर्चा के दौरान मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान जादब लाल नाथ के पीछे बैठे किसी अन्य शख्स ने उनका वीडियो बना लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक क्लिप में देखा जा सकता है कि सदन में जब स्पीकर और विधायक बोल रहे हैं, उसी दौरान जादब लाल नाथ मोबाइल पर कुछ ऐसा देख रहे होते हैं, जो अश्लील मालूम पड़ता है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने जादब लाल नाथ से स्पष्टीकरण मांगा है और उन्हें तलब किया है. 

यह भी पढ़ें- Amit Shah On Ram Mandir: 'अगली रामनवमी में रामलला अस्थाई मंदिर में नहीं होंगे बल्कि...', बोले अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget