एक्सप्लोरर

BJP के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल कर रही है तृणमूल कांग्रेस: दिलीप घोष

बर्धमान: भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए उसके कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करने और हिंसा का सहारा लेने का आरोप लगाया. बीजेपी के मुताबिक इन्ही वजहों से पूरे पश्चिम बंगाल में अक्सर झड़पे हो रही हैं.

राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल

बीजेपी की प्रदेश कार्यकारणी बैठक में दिलीप घोष ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ हिंसा का सहारा ले रही है क्योंकि यहां पार्टी का विस्तार हो रहा है. टीएमसी, सीपीआई(एम) के कदमों पर चल रहीं जो सत्ता में रहने के दौरान अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल किया करती थी.’’

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी पिछले सप्ताह राज्य की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान टीएमसी सरकार पर आरोप लगाया था कि वह लोगों पर इस तरीके से अत्याचार कर रही है जैसा ‘‘आजादी के बाद से कभी नहीं देखा गया.’’

बीजेपी के कार्यकताओं को निशाना बना रही है TMC

घोष ने आरोप लगाया कि कूच बिहार जिले में टीएमसी दीनहटा, सिताई जैसे क्षेत्रों में बीजेपी के कार्यकताओं को निशाना बना रही है, जहां फारवर्ड ब्लॉक के अधिकतर समर्थक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘कूच बिहार यात्रा के दौरान मैंने देखा कि लोग बीजेपी के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन टीएमसी उन्हें धमका रही है.’’

घोष ने कहा, ‘‘राज्य में लोगों ने टीएमसी शासन के खिलाफ उदासीनता जाहिर की है और कांघी विधानसभा उप चुनाव के नतीजे भी इस ओर संकेत करते हैं. बीजेपी यहां दूसरे नंबर पर रही थी हालांकि पार्टी संगठन यहां कमजोर था.’’

बीजेपी के भड़काने की वजह से हो रही हैं झड़पें: TMC महासचिव

टीएमसी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने घोष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झड़पें बीजेपी के भड़काने की वजह से हो रही हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य का विकास करने का प्रयास कर रही है और बीजेपी उसे रोक रही है. वह इसमें सफल नहीं होगी. ममता बनर्जी हमेशा लोगों के साथ हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget