एक्सप्लोरर

ट्रैक्टर परेड में बवाल: लाल किले परिसर में प्रदर्शनकारियों ने फहराया झंडा, गृह मंत्री ने की आपात बैठक | बड़ी खबरें

ट्रैक्टर रैली के दौरान राजधानी में हुए बवाल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशी थरूर और शिवसेना सांसद संजय राउत समेत कई नेताओं ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. हिंसक प्रदर्शनों पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया, "जिनको हम इतने दिनों से अन्नदाता कह रहे थे, वो आज उग्रवादी साबित हुए.

1. गणतंत्र दिवस के दिन आज दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान कई इलाकों में हिंसा हुई. प्रदर्शनकारियों का एक ग्रुप लाल किले में घुस गया और वहां अपना झंडा फहरा दिया. तय रूट से अलग होने वाले प्रदर्शनकारियों का सामना दिल्ली पुलिस से हुआ. कई जगह आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज की भी नौबत आई. कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने आपात बैठक कर हालात की समीक्षा की. https://bit.ly/3c7h6ZA

2. ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा की संयुक्त किसान मोर्चा ने निंदा की. मोर्चा ने बयान में कहा, "हम किसान गणतंत्र दिवस परेड में किसानों के भाग लेने के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं. हम उन अवांछनीय और अस्वीकार्य घटनाओं की निंदा करते हैं और खेद प्रकट करते हैं जो आज घटित हुई. इन घटनाओं में शामिल लोगों से हमारा कोई लेना देना नहीं." किसान नेता शिवकुमार कक्का ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि ट्रैक्टर रैली में कुछ असामाजाकि तत्व घुस सकते हैं. जिन्होंने ये किया वो संयुक्त मोर्चा का हिस्सा नहीं हैं. https://bit.ly/2Ml3sqR

3. ट्रैक्टर रैली के दौरान राजधानी में हुए बवाल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशी थरूर और शिवसेना सांसद संजय राउत समेत कई नेताओं ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. हिंसक प्रदर्शनों पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया, "जिनको हम इतने दिनों से अन्नदाता कह रहे थे, वो आज उग्रवादी साबित हुए. अन्नदाताओं को बदनाम न करो, उग्रवादियों को उग्रवादी ही बुलाओ." https://bit.ly/3ojCRHW

4. देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज ऐतिहासिक विजय चौक पर देश की आन-बान-शान का शानदार नजारा देखा गया, जहां भारत की अनूठी एकता में पिरोई विविधताओं वाली विरासत, आधुनिक युग की उसकी उपलब्धियां, भविष्य के भारत का खाका और देश की सुरक्षा करने की फौज की क्षमता का प्रदर्शन हुआ. राजपथ पर राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं के साथ भव्य परेड देखा. कोरोना के चलते इस बार कोई विदेशी शासनाध्यक्ष मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद नहीं थे. https://bit.ly/3cgeIzE

5. दिल्ली में हुई हिंसा की घटना को देखते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है. पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने हाई अलर्ट का आदेश जारी करते हुए डीजीपी से क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी बैठक बुलाई. सोनीपत, झज्जर और पलवल में एहतियातन प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं कल शाम 5 बजे तक के लिए बंद कर दी हैं. https://bit.ly/36aE8Le

अन्य छोटी बड़ी ख़बरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget