एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर हमला, आतंकियों ने कई लोगों को मारी गोली, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Jammu Kashmir Terrorist Attack: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बैसरन इलाके में मंगलवार (22 अप्रैल, 2025) को गोलियों की आवाज सुनी गई.

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम कस्बे में मंगलवार (22 अप्रैल, 2025) को एक पर्यटक रिसॉर्ट में आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं. ये गोलीबारी पहलगाम की बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में हुई है. सूत्रों ने बताया कि ये एक योजना के तहत किया गया हमला है. आतंकियों ने धर्म पूछकर गोली मारी है. 

खास बात ये है कि जम्मू-कश्मीर में कुछ इलाके हैं जहां आतंकवाद नजर नहीं आता है, उनमें पहलगाम भी है. इस बार आतंकियों ने इसे भी निशाना बनाया है. सीआरपीएफ की अतिरिक्त क्विक रिएक्शन टीम घटनास्थल पर तैनात की गई. खुफिया सुरक्षा एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में TRF (The Resistent Front) आतंकी ग्रुप के हाथ होने की आशंका है. खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, हमलावर पुलिस यूनिफॉर्म में थे और उनकी तादाद 2 से 3 थी. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि ये पर्यटक राजस्थान से आए थे. ये एक टूरिस्ट इलाका है और गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, ऐसे में धीरे-धीरे लोग इलाके में घूमने के लिए पहुंच रहे हैं. इस हमले के पीछे पाकिस्तान के आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है. 

असीम मुनीर के भड़काऊ बयान के बाद आतंकियों ने टूरिस्टों को बनाया निशाना 

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, हाल में पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने हिंदुओं को लेकर भड़काऊ बयान दिया था. इसके तुरंत बाद ही आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है. सरकारी सूत्रों ने दावा किया है कि यह बहुत साफ था कि असीम मनीर लश्कर, जैश और हिजबुल जैसे आतंकवादी समूहों को जम्मू-कश्मीर में हमले करने के लिए उकसा रहा था. इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा भी कुछ दिनों में शुरू होने वाली है. इसके अलावा, आतंकियों ने टूरिस्टों को ऐसे समय में निशाना बनाया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्लिम देश सऊदी अरब के दौरे पर गए हैं. 

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने क्या कहा?

इस हमले को लेकर पूर्व डीजीपी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, पहलगाम में हुआ आतंकी हमला चिंताजनकर खबर है क्योंकि कुछ दिनों में अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है और इसका बेस कैंप पहगाम में ही है. साथ ही भारी तादात में टूरिस्ट भी पहुंच रहे हैं. ज्यादातर आतंकी टूरिस्टों पर हमला नहीं करते हैं, इससे स्थानीय निवासियों के व्यापार पर भी असर पड़ता है. 

ये भी पढ़ें: NIA ने एक पाकिस्तानी हैंडलर समेत 3 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, कश्मीर में बड़ी साजिश का हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget