एक्सप्लोरर

NIA ने एक पाकिस्तानी हैंडलर समेत 3 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, कश्मीर में बड़ी साजिश का हुआ खुलासा

NIA Report : NIA ने चार्जशीट में बताया कि नजीर हुसैन JKGF आतंकी संगठन का एक कार्यकर्ता है, जो कश्मीर में कमजोर लोगों को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाता था.

NIA filled Chargesheet : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सीमावर्ती पुंछ जिले में आतंकी साजिश रचने के मामले में एक पाकिस्तानी हैंडलर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है. यह चार्जशीट जम्मू में विशेष एनआईए अदालत में दाखिल किए गए हैं.

चार्जशीट में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अब्दुल अजीज, मुनव्वर हुसैन और नजीर हुसैन उर्फ नजीर अहमद उर्फ अली खान उर्फ नजीर उर्फ अली उर्फ नजीरू उर्फ शाहीन को भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 61 (2) के साथ गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धारा 13, 17, 18, 20, 23 और 38 और शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत आरोपी बनाया गया है.

नजीर हुसैन कश्मीर में कमजोर लोगों को हिंसा और आतंक फैलाने के लिए उकसाता था

NIA ने इस आरोपपत्र में कहा है कि नजीर हुसैन प्रतिबंधित जम्मू और कश्मीर गजनवी फोर्स (JKGF) आतंकवादी संगठन का एक कार्यकर्ता है, जो वर्तमान में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सक्रिय है.

एनआईए की जांच के अनुसार, नजीर कश्मीर के कमजोर लोगों को हिंसा के कामों में शामिल होने के लिए प्रेरित करता था, जो विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों और उनके सहयोगियों की ओर से इलाके में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए रची गई बड़ी साजिश का हिस्सा था.

भारत के खिलाफ जिहाद करने के लिए जारी करता था भड़काऊ ऑडियो और वीडियो

NIA ने कहा, “नजीर आतंकी संगठनों के स्थानीय समर्थकों के साथ भड़काऊ ऑडियो क्लिप और वीडियो नोट साझा करता था, जिससे उन्हें 'जिहाद' करने और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए उकसाया जाता था. इसके अलावा उसने लोगों में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहे आतंकवादी संगठनों के हिंसक एजेंडे को अंजाम देने के लिए उन्हें हथियार, गोला-बारूद और हथगोले आदि भी मुहैया कराए.”

NIA ने पुलिस एफआईआर के आधार पर दर्ज किया था मामला

एनआईए ने अक्टूबर, 2024 की पुलिस FIR के आधार पर मामला दर्ज किया था. बयान के अनुसार, एफआईआर अब्दुल अजीज की गिरफ्तारी और पुंछ के सुरनकोट में पुलिस पार्टी के उसके बैग से दो हथगोले जब्त करने पर आधारित थी. उससे पूछताछ के बाद मुनव्वर हुसैन को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और 9 राउंड गोलियां जब्त किए गए थे.

NIA की जांच में बड़ी साजिश का हुआ खुलासा

एनआईए ने कहा कि दोनों आरोपी हैंडलर नजीर के संपर्क में थे. उसके बाद जांच के दौरान सीमा पार से हिंसा और आतंक के कामों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करने की साजिश का पर्दाफाश हुआ, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के सांप्रदायिक सद्भाव और शांति को बाधित करना था. NIA जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों, साजिशों और फंडिंग से जुड़े कई मामलों की जांच कर रही है. एनआईए के अलावा, राज्य जांच एजेंसी (SIA) भी आतंकवाद से जुड़े कुछ मामलों की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: LIVE: छात्रों के प्रदर्शन पर आर-पार! सरकार बोली- संसद में चर्चा को तैयार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
LIVE: छात्रों के प्रदर्शन पर आर-पार! सरकार बोली- संसद में चर्चा को तैयार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget