एक्सप्लोरर

बड़ी खबरें: NRC को लेकर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान, बैंकिंग सिस्टम पर RBI को देनी पड़ी सफाई

यहां पर आप दिनभर की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. इसके अलावा क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए भी यहीं आएं.

1. पश्चिम बंगाल के दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एनआरसी को लेकर टीएमसी समेत पूरे विपक्ष पर जमकर बरसे. कोलकाता में एनआरसी सेमिनार को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि किसी हिंदू शरणार्थी को देश से जाने नहीं दिया जाएगा और किसी घुसपैठिए को देश में रहने नहीं देंगे. अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर लोगों को एनआरसी के नाम पर गुमराह करने का भी आरोप लगाया. http://bit.ly/2nrL9UR

2. महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन का एलान तो सोमवार को ही हो गया था, आज सीटों का बंटवारा भी काफी हद तक साफ हो गया है. लेकिन कुछ सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब अभी पूरी तरह नहीं दिए गए हैं. बीजेपी ने आज महाराष्ट्र में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, इस दौरान बीजेपी ने शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही. बीजेपी की लिस्ट आने के करीब एक घंटे बाद शिवसेना ने भी अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया. http://bit.ly/2obVi86

3. जब से पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं तब से ही देश के बैंकिंग सिस्टम को लेकर कई अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं. आज फिर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इन सभी अफवाहों को खारिज किया है. रिजर्व बैंक ने इसके बारे में ट्वीट किया है और लोगों से न घबराने के लिए कहा है. रिजर्व बैंक ने आज अपने ट्वीट में कहा कि वो सामान्य जनता को इस बात का भरोसा दिलाना चाहता है कि भारतीय बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर है. http://bit.ly/2o7vVnX

4. देश में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद ट्रैफिक नियमों में कई सारे बदलाव हुए हैं. आज यानी 1 अक्टूबर से कुछ नियम और बदल रहे हैं. इन नियमों के बदलने का सीधा असर आप पर भी होगा इसलिए इन बदले हुए नियमों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. आपको बता दें कि आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदल जाएगा और आपको अपना पुराना लाइसेंस अपडेट करना होगा. यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी. http://bit.ly/2oRX7ay

5. अयोध्या मामले के 35 वें दिन की सुनवाई की शुरुआत रामलला की तरफ से पेश हो रहे वकील के परासरन ने की. शुरुआती दलीलों में के परासरन ने भागवत गीता के कुछ श्लोक पढ़े और इस बात पर ज़ोर दिया कि रामजन्म भूमि को एक न्यायिक व्यक्ति के तौर पर देखा जा सकता है. परासरन ने कहा कि अगर लोगों को विश्वास है कि किसी जगह पर दैवीय शक्ति है तो उसको न्यायिक व्यक्ति माना जा सकता है. http://bit.ly/2mBQubH

WAR में ऋतिक संग एक्शन करते नजर आएंगे टाइगर, कहा- एक्शन हीरो कहलाना पसंद ---> http://bit.ly/2oa6sdG

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
फर्जी हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड से बनवाते थे सिम, दो गिरफ्तार
फर्जी हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड से बनवाते थे सिम, दो गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget