एक्सप्लोरर

बड़ी खबरें: बुधवार को आ सकता है अयोध्या पर फैसला, वीर सावरकर को भारत देने की मांग

यहां पर आप दिनभर की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. इसके अलावा क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए भी यहीं आएं.

1. सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई का आज 39वां दिन था. चीफ जस्टिस ने आज इस बात का संकेत दिया कि कल यानी बुधवार को अयोध्या मामले की सुनवाई का आखिरी दिन हो सकता है. उन्होंने इस मामले में सभी पक्षों से कहा कि वे कल तक अपनी दलीलें खत्म कर लें. गौरतलब है कि अयोध्या मामला अपने आखिरी चरण में हैं ऐसे में पहले से ही वहां धारा 144 लगाई जा चुकी है. http://bit.ly/33yJzQk

2. सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सशस्त्र बलों में स्वदेशी प्रौद्योगिकी को व्यापक रूप से शामिल करने की वकालत करते हुए कहा कि भारत अगला युद्ध देश में ही विकसित समाधानों के साथ लड़ेगा और जीतेगा. 41वें डीआरडीओ निदेशक सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनरल रावत ने यह भी कहा कि शस्त्रों और अन्य प्रणालियों का विकास भविष्य के युद्धों को दिमाग में रखकर होना चाहिए. http://bit.ly/2pqTBEh

3. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम एक बार फिर मुश्किल में पड़ने जा रहे हैं. दिल्ली की विशेष अदालत ने ईडी को आईएनएक्स मीडिया घोटाला मामले में चिदंबरम से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने की इजाजत दे दी है. साथ ही यह भी कह दिया है कि यदि पूछताछ के दौरान ईडी को लगता है कि गिरफ्तार करने की जरूरत है तो गिरफ्तार भी कर सकती है. http://bit.ly/2ITzwNT

4. क्या पीएमसी बैंक घोटाले में पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने आरोपियों को किसी तरह का कोई फायदा पहुंचाया था. ये आरोप इसलिए लग रहा है क्योंकि प्रफुल्ल पटेल ने साल 2012 में आरोपी राकेश वधावन की कंपनी के जहाज निजी इस्तेमाल में लिए थे. जरूरत पड़ने पर जांच एजेंसियां इस मामले मे प्रफुल्ल पटेल से पूछताछ कर सकती हैं. http://bit.ly/2ISXyZD

5. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया है जिसमें वीर सावरकर को भारत देने की मांग की गई है. घोषणा पत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले का भी नाम है. इस पर बीजेपी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद अजय संचेती ने कहा कि राज्य में देवेंद्र और केंद्र में नरेंद्र हैं तो भारत रत्न तो दिया ही जाएगा. http://bit.ly/2ORsFsa

एयरटेल इंडिया के सीईओ ने कहा- मोबाइल सेवा की दरें बहुत कम हैं, इनको बढ़ाए जाने की जरूरत --> http://bit.ly/2MDRLYQ

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget