एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मिदनापुर की रैली से मिशन पश्चिम बंगाल की शुरुआत की. उनकी रैली के दौरान पंडाल का एक हिस्सा गिर गया. पंडाल गिरने से करीब 22 लोग जख्मी हुए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीएम मोदी ने भाषण बीच में रोक कर अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की. इसी दौरान जब पीएम मोदी एक घायल लड़की के पास पहुंचे तो उत्साहित लड़की ने ऑटोग्राफ मांगा. उन्होंने भी देर नहीं लगाई और ऑटोग्राफ दिया.https://bit.ly/2JsRvrQ

2. एबीपी न्यूज ने खुलासा किया कि जिस घोटाले की वजह से बिहार में नीतीश कुमार-लालू यादव की सरकार गिरी उस रेलवे टेंडर घोटाले के केस की फाइल की रफ्तार बेहद सुस्त है. सीबीआई ने टेंडर घोटाले में रेलवे के अधिकारी बी के अग्रवाल पर केस चलाने की इजाजत के लिए रेलवे बोर्ड के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विजिलेंस को चिट्ठी लिखी थी. तीन महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक बी के अग्रवाल के खिलाफ केस चलाने की अनुमति रेलवे ने नहीं दी है.https://bit.ly/2NVuFwP

3. कांग्रेस ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की मांग की है. इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी है. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने चिट्ठी में कहा है कि सरकार महिला आरक्षण बिल लेकर आए, कांग्रेस पूरा समर्थन करेगी.https://bit.ly/2Jr9Dmb

4. चांद सितारे वाले हरे झंडे पर बैन लगाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. यूपी शिया वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी ने याचिका दायर कर बैन की मांग की है. रिज़वी का कहना है कि इस झंडे का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है. दरअसल, ये पाकिस्तान की पार्टी मुस्लिम लीग का झंडा है. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से अपना पक्ष रखने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर अब दो हफ्ते बाद सुनवाई होगी.https://bit.ly/2JwMXAO

5. आज जारी महंगाई के आंकड़ों ने एक बार फिर चिंता पैदा कर दी है क्योंकि जून में थोक महंगाई दर चार साल में सबसे ऊपर पहुंच गई है. थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई जून में बढ़ कर 5.77 फीसदी पर पहुंच गई. मई में थोक महंगाई दर 4.43 फीसदी और पिछले साल जून में 0.90 फीसदी पर थी. मुख्य रूप से सब्जियों और फ्यूल के महंगे होने से महंगाई का दबाव बढ़ा.https://bit.ly/2mj7a3Q

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget