एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

1. श्रीदेवी की मौत के मामले में दुबई पुलिस ने बोनी कपूर को क्लीन चिट दे दी और उनका शव सौंप दिया. श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज रात करीब 10:30 बजे तक मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा. मुंबई पहुंचने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पुराने घर 'भाग्य बंगला' में रखा जाएगा. मुंबई में कल दोपहर 3.30 बजे श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होगा.  http://bit.ly/2HQYMCg http://bit.ly/2oArZJ1 2. पंजाब नेशनल बैंक के साथ धोखाधड़ी के बाद अब वित्त मंत्रालय ने तमाम सरकारी बैंकों को अपनी खामियां दुरुस्त करने के लिए 15 दिन का समय दिया है. इसके साथ ही 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के फंसे कर्ज वाले तमाम खातों यानी एनपीए खातों की जांच इस आधार पर भी करने को कहा गया है कि कहीं वहां कोई धोखाधड़ी तो नहीं हुई. दूसरी ओर पीएनबी ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि धोखाधड़ी की कुल रकम 24 करोड़ डॉलर तक बढ़ सकती है.http://bit.ly/2BTiIE5 3. दिल्ली में सरकार और अधिकारियों के बीच गतिरोध खत्म होने के आसार कम ही दिख रहे हैं. मुख्य सचिव के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की माफी से कम पर मानने को अधिकारी तैयार नहीं हैं. आज अधिकारियों ने कैबिनेट मीटिंग में भी हिस्सा लिया. कैबिनेट मीटिंग में तय हुआ कि दिल्ली में बजट सत्र 16 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा.http://bit.ly/2Cnn5Ix 4. एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र में अपने भविष्य को लेकर कहा कि मेरा पूरा ध्यान सिर्फ प्रदेश के विकास पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी कोई तुलना नहीं है. सूबे में हुए किसानों की आत्महत्या पर उन्होंने कहा, 'किसानों की आत्महत्या को मैं डिफेंड नहीं करुंगा. आत्महत्या के अलग-अलग कारण होते हैं. एक भी किसान आत्महत्या करता है तो वो दुर्भाग्यपूर्ण है.'http://bit.ly/2Codtx7 5. नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के तहत मतदान संपन्न हो गया. मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम चार बजे तक 67 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया. नगालैंड विधानसभा चुनाव में 11 लाख मतदाताओं में से 75 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान शाम चार बजे संपन्न हो गया, लेकिन इसके बाद भी मतदान केंद्रों के बाहर लोग कतारों में खड़े देखे गए, जिससे चुनाव प्रतिशत और बढ़ेगा. http://bit.ly/2BUPwN9
अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget