एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

1. मुंबई के परेल-एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ की वजह से 22 लोगों की मौत हो गयी. करीब 36 लोग हादसे में घायल गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने दुख जताया है. दुर्घटना में घायल लोग केईएम और दूसरे अस्पतालों में भर्ती हैं. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है. महाराष्ट्र सरकार घायलों का इलाज कराने के साथ ही मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपये देगी. http://bit.ly/2xKXIwM 2. मुंबई हादसे के बाद शिवसेना ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है. जिस ब्रिज पर 22 लोगों की मौत हो गई उसकी मरम्मत के लिए शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु को चिट्ठी लिखी थी लेकिन प्रभु ने कहा था कि ग्लोबल स्लोडाउन है इसलिए पैसे नहीं है. 20 फरवरी 2016 को प्रभु ने चिट्ठी लिखकर सावंत को जवाब दिया था.http://bit.ly/2k6uiEF 3. योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने राम मंदिर को लेकर बड़ा दावा किया है. सिद्धार्थनाथ सिंह के मुताबिक इलाहाबाद में लगने वाले अर्द्धकुंभ मेले से पहले अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि राम मंदिर हमेशा से बीजेपी के एजेंडे में रहा है और पार्टी कभी उससे पीछे नहीं हटी है. इसके लिए अब दूसरे पक्षों का रुख भी नरम हो रहा है और अब माहौल भी सकारात्मक हो गया है.   http://bit.ly/2fWjGDX 4. चीन के राष्ट्रपति ने भारत-पाक संबंधों पर बड़ा बयान दिया है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव की जगह बेहतर रिश्ते हों इसी में दोनों की भलाई है. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी चीन और भारत के अच्छे रिश्तों की बात करते हुए कहा कि विकास के लिए भारत-चीन को एक और एक ग्यारह करने की जरूरत है. पिछले कुछ समय से डोकलाम विवाद के चलते भारत और चीन के रिश्तों में तल्खी बनी हुई है ऐसे में ये बयान संबंधों में सुधार की उम्मीद जगाता है.  http://bit.ly/2k8pu1n 5. वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बीच की कलह अब खुलकर सामने आ गयी है. कल वित्त मंत्री जेटली ने इशारों में कहा कि 80 साल की उम्र में लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं. इस पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि जेटली इतिहास देखे बिना कुछ भी बोल रहे हैं. मैंने अर्थव्यवस्था पर जो सवाल उठाए हैं उनका जवाब कोई नहीं दे रहा है. उधर जयंत सिन्हा ने आज कहा कि पिता की राय से असहमति जताने वाला लेख अपनी मर्जी से लिखा है. http://bit.ly/2xPfpMa पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का नाम वोटर लिस्ट से कटा, जानें क्या है वजह?   http://bit.ly/2xL4jaC अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget