एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

1. जर्मनी के हैंबर्ग में होने वाली G-20 बैठक से पहले आज चीन का बड़ा झूठ सामने आया है. भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि हैंबर्ग में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच कोई द्विपक्षीय मुलाकात तय ही नहीं थी. दरअसल सिक्किम ब़ॉर्डर पर चीन से तनतानी के बीच चीनी मीडिया की ओर से अफवाह फैलाई जा रही है कि हैंबर्ग में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बातचीत नहीं होगी. http://bit.ly/2sJKxeT 2. पीएम मोदी आज इजरायल से जर्मनी के लिए रवाना हो गये. पीएम इजरायल दौरे के आज आखिरी दिन हाइफा शहर गए. पीएम मोदी ने यहां पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उस खास तकनीक को देखने पहुंचे जिससे समुद्र के खारे पानी को भी पीने योग्य बनाया जाता है. पीएम मोदी के सामने ही समुद्री पानी को प्योरिफायर से साफ किया गया, जिसे वहां मौजूद सभी लोगों ने पिया. http://bit.ly/2sJRPiw 3. राजस्व सचिव हसमुख अढ़िया ने आज साफ किया कि कुछ टैक्स हैं जिसे कम और ज्यादा करने का अधिकार राज्यों को दिया गया है. जो भी कर या शुल्क जीएसटी में शामिल नहीं किए गए हैं, उनमें किसी भी तरह का बदलाव राज्य सरकारें कर सकती हैं. ऐसी करों या शुल्को में मुख्य तौर पर स्थानीय निकायों के लिए वसूला जाने वाला मनोरंजन कर, मंडी फीस, लाइसेंस फीस, रोड टैक्स और टोल टैक्स मुख्य रुप से शामिल हैं.http://bit.ly/2sQ3WFY 4. बिहार में बीजेपी नेता सुशील मोदी ने आज एक बार फिर लालू प्रसाद यादव के खिलाफ कड़े तेवर अपनाए. सुशील मोदी ने लालू को चुनौती देते हुए कहा है कि लालू दान में मिली सभी संपत्ति को वापस करें. सुशील मोदी ने कहा कि लालू भ्रष्टाचारी हैं और एक हजार करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति उन्होंने इक्ट्ठी कर रखी है.http://bit.ly/2uug5Tg 5. विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए तीन ट्रक पत्थर मंगवाए हैं. ये पत्थर कारसेवक पुरम में रखवाए गए हैं. श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर बनेगा. http://bit.ly/2sJTy7q अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget