एक्सप्लोरर

टूलकिट विवाद: दिल्ली पुलिस ने दो और आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी करवाया, साजिश में शामिल होने का आरोप

पर्यावरण एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और शशि थरूर ने इसकी निंदा की है. वहीं किसान नेताओं ने भी दिशा गरिफ्तारी को गलत बताते हुए रिहाई की मांग की है.दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसके पास पूरे सबूत हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दिशा रवि ने टूल किट डॉक्यूमेंट को तैयार करने और उसे वायरल करने में अहम भूमिका निभाई थी.

नई दिल्ली: टूलकिट मामले में बेंगलुरु से दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करवाया है. निकिता जैकब और शांतनु नाम के दो आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने गैर-जमानती वारंट जारी करवाया है. कल दोनों का जिक्र पुलिस ने इस साजिश में शामिल होने में किया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक निकिता जैकब पेशे से वकील हैं और मुंबई में रहती है.

वहीं इस मामले में वॉरंट जारी होने के बाद निकिता जैकब के वकील ने राहत के लिए मुंबई हाई कोर्ट का रुख किया है. वकील ने कोर्ट के गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देन की अपील की है. इसके साथ ही मंगवार को मामले की तत्काल सुनवाई के लिए भी गुहार लगाई है.

दिशा की गिरफ्तारी पर आमने सामने बीजेपी और विपक्ष एक तरफ जहां दिल्ली पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा रही तो वहीं दिशा रवि को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं. दिशा की गिरफ़्तारी का कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने ज़ोरदार विरोध किया है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके दिशा की गिरफ़्तारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिशा की गिरफ़्तारी लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला है. दिशा रवि की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सरकार पर सबसे बड़ा हमला बोला. थरूर ने आतंकियों से सांठगांठ के आरोप में गिरफ्तार और जेल में बंद निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह के मामले को दिशा की गिरफ्तारी से जोड़ते हुए ट्विटर पर लिखा, ''एक्टिविस्ट जेल में और आतंकी बेल पर. आश्चर्य है कि पुलवामा की बरसी पर सरकार ये क्या कर रही है?'' हालांकि थरूर के ट्वीट पर NIA की तरफ से बयान आया कि देविंदर सिंह को NIA के केस में जमानत नहीं मिली है और वो फिलहाल जेल में है.

बीजेपी ने दिशा की गिरफ्तारी को ठीक बताया उधर बीजेपी ने दिशा की गिरफ़्तारी को सही करार दिया है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके दिशा की गिरफ़्तारी को सही बताया है. अनिल विज ने ट्वीट किया, ''देश विरोध का बीज जिसके भी दिमाग में हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए फिर चाहे वह दिशा रवि हो या कोई और.''

बता दें कि टूल किट मामले में में गिरफ्तार 21 साल की छात्रा दिशा रवि पांच दिन की पुलिस हिरासत में है. दिशा पर आरोप है कि उसने टूलकिट को एडिट किया और उसमें कुछ चीज़ें जोड़कर उसे आगे भेजा. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने उसे रविवार बेंगलुरू से गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. जहां से दिशा को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दलील दी कि इस साजिश में कई औऱ लोग शामिल हो सकते हैं. इसलिए दिशा रवि को रिमांड में लेकर पूछताछ करनी जरूरी है. दिशा रवि कोर्ट में सुनवाई के दौरान रो पड़ी.

कौन हैं दिशा रवि? महज 21 साल दिशा रवि बेंगलूरु के नामी माउंट कार्मेल कॉलेज की छात्रा हैं. अंतरराष्ट्रीय क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग की ही तरह दिशा रवि भी क्लाइमेट एक्टिविस्ट हैं. दिशा रवि फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैम्पेन की सह संस्थापक हैं. फ्राइडे फॉर फ्यूचर वही कैम्पेन है जिसके जरिए ग्रेटा थनबर्ग ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी हैं. दिशा रवि फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैम्पेन से 2018 से जुड़ी हैं, इस कैम्पेन के जरिए दुनिया भर में पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर मुहिम चलाई जा रही है.

दिशा रवि बेंगलुरु के प्रतिष्ठित माउंट कार्मेल की छात्रा हैं. उन्होंने माउंट कार्मल कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया है. दिशा रवि इस समय गुड माइल्क कंपनी के साथ जुड़ी हुई हैं. दिशा के पिता रवि मैसूरु में एथलेटिक्स कोच हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं. दिशा रवि शाकाहारी हैं और एक वेगान स्टार्ट अप के लिए काम करती है. फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैम्पेन के तहत दिशा रवि को बेंगलुरु में कई बार शुक्रवार को पर्यावरण से जुड़े मुद्दे पर प्रदर्शन करते देखा गया है. उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. दिशा रवि की गिरफ्तारी का किसान संगठनों से लेकर तमाम छात्र संगठन विरोध कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू होगी नई कीमत क्या मुंबई में फिर पैर पसार रहा है कोरोना? नए मरीजों की संख्या में देखी जा रही है तेजी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget