एक्सप्लोरर

टमाटर सस्ते होने में लगेंगे 10 दिन, सरकार ने निकाला समाधान, बेचेगी प्युरी

टमाटर की आपूर्ति कम होने के कारण उसके पास विकल्प भी कम है. ऐसे में केंद्र सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय ने इस समस्या का एक नायाब समाधान निकाला है.

नई दिल्लीः प्याज़ के बाद अब टमाटर के दाम में भी आग लग रही है. पिछले एक हफ्ते में कीमत करीब दोगुनी हो गई है. जहां हफ्ते भर पहले इनकी कीमत 40 रुपए प्रति किलो थी वहीं ये अब 65-70 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है. दिल्ली में तो टमाटर का दाम खुले बाजार में 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है. ऐसे में अब केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गई है.

टमाटर की जगह प्युरी !

टमाटर की आपूर्ति कम होने के कारण उसके पास विकल्प भी कम है. ऐसे में केंद्र सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय ने इस समस्या का एक नायाब समाधान निकाला है. मंत्रालय ने फ़ैसला किया है कि वो मदर डेयरी और सफल की दुकानों के ज़रिए सफल की प्युरी ( PUREE ) बेचेगा.

शुक्रवार से मिलने लगेगा प्युरी

फिलहाल वजन के लिहाज से दो श्रेणियों में प्यूरी बेचने का फ़ैसला हुआ है. 200 ग्राम के पहले श्रेणी की क़ीमत 25 रुपए होगी. 200 ग्राम के पैक में करीब 800 ग्राम टमाटर का इस्तेमाल होता है. इसी तरह 850 ग्राम के दूसरे बड़े पैक की क़ीमत 85 रुपए रखी गई है. इसे बनाने में करीब 2.50 किलो टमाटर का इस्तेमाल होता है.

प्युरी के ये दोनों पैक शुक्रवार यानि 11 अक्टूबर से सफल और मदर डेयरी की सभी दुकानों पर मिलने लगेंगे. हालांकि सफल की कुछ दुकानों पर एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में ये बात सामने आई कि 200 ग्राम पैक का प्युरी पहले से ही 25 रुपए की कीमत में बिक रहा है.

जमाखोरों के ख़िलाफ़ कार्रवाई

आज उपभोक्ता मामलों के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अंतर मंत्रालय समिति की बैठक हुई. बैठक में टमाटर की बढ़ती कीमत पर चर्चा हुई. चर्चा में मौजूद कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक और महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश से टमाटर की आपूर्ति पर फर्क पड़ा है. आपूर्ति पूरी तरह बहाल होने में करीब 10 दिनों का समय लग सकता है.

सरकार ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत उन सभी प्रमुख टमाटर उत्पादक राज्यों से टमाटर की आपूर्ति खासकर उन इलाकों में बढ़ाने की अपील की है जहां इसकी कमी है. दिल्ली-एनसीआर का क्षेत्र इसमें शामिल है. सरकार ने टमाटर की कालाबाज़ारी और जमाखोरी करने वालों के ख़िलाफ़ भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में 'निरहुआ' की एंट्री, रैली में उमड़ी भीड़, फोटो खींचते नजर आए लोग

Amazon और Flipkart के खिलाफ CAIT ने दर्ज की शिकायत, FDI नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget