एक्सप्लोरर

Weather Update: आज से कम हो जाएगी ठंड पर बारिश करेगी परेशान, मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट आपके लिए जानना जरूरी

दिल्ली समेत उत्तर भारत में चल रही शीतलहर की स्थिति में अगले 24 घंटे में राहत मिल सकती है. हालांकि, मौसम विभाग ने इसके बाद बारिश की आशंका जताई है.

Today Weather Forecast: कड़ाके की ठंड झेल रहे उत्तर भारत को राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में शीतलहर की स्थिति में कमी आने का अनुमान लगाया है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री ऊपर जाने का अनुमान लगाया गया है. लेकिन इसके बाद बारिश की आशंका जताई गई है. 

मौसम विभाग के मुताबिक 20 जनवरी की रात हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने वाला है जो 25 जनवरी तक रहेगा. इसके चलते 21 जनवरी से पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 23 से 25 जनवरी तक बारिश की आशंका जताई गई है.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश
पंजाब के कुछ इलाकों में 22 जनवरी को हल्की बारिश, जबकि 23 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है. 24 और 25 जनवरी को भी बारिश की आशंका जताई गई है. दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में 22 जनवरी को बारिश के आसार हैं. 23 और 24 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 25 जनवरी को भी सुदूर इलाकों में हल्की बारिश की आशंका है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे 23 जनवरी को कुछ इलाकों जबकि 24 जनवरी को ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 और 25 जनवरी को बारिश की आशंका जाहिर की गई है. 

तापमान में वृद्धि
मौसम विभाग के मुताबिक 19 और 20 जनवरी को तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और उसके बाद अगले 3 दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. गुरुवार (19 जनवरी) को उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी. वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आएगी.

जारी रहा ठंड का दौर जारी
बीते 24 घंटे में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कड़ाके की ठंड जारी रही. अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान 1 से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान के सीकर स्थिति चुरू में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

यह भी पढ़ें

Money Laundering Case: 'मेरे इमोशंस के साथ खेला...बर्बाद किया मेरा करियर', जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ कोर्ट में दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget