एक्सप्लोरर

खट्टर कल लेंगे CM पद की शपथ, शिवसेना अपनी मांग पर अड़ी, पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनना तय है और मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं महाराष्ट्र में सस्पेंस अब भी बरकरार है. पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें.

1. हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार अपने नेतृत्व में सरकार बनाएगी और मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी को दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी का साथ मिला है. राजभवन से न्यौता मिलने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि वह रविवार को राजभवन में दोपहर सवा दो बजे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. खट्टर ने बताया कि जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे. https://bit.ly/32Zh0fj

2. अजय चौटाला को दो सप्ताह का फरलो मिला है और वह कल सुबह तक जेल से बाहर आएंगे. तिहाड़ जेल के एआईजी राजकुमार चौहान ने फरलो मिलने की पुष्टि की. अजय चौटाला जेल से बाहर आने के बाद अपने बेटे दुष्यंत चौटाला की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. https://bit.ly/2p6kX35

3. महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना की भूमिका को लेकर मातोश्री में बैठक हुई. बैठक में उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर 50-50 फॉर्मूले की बात दोहराई. लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी नेताओं के साथ हुई बैठक का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों दलों के पास ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री का कार्यकाल होगा. ठाकरे ने कहा कि बाकी सभी महत्वपूर्ण मंत्रालय हमें मिलेंगे. https://bit.ly/2qFcGmT

4. अयोध्या में आज योगी सरकार की तरफ से 'दीपोत्सव' समारोह का आयोजन किया गया. यहां रिकॉर्ड 5 लाख 51 हजार दीये जलाए गए. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यननाथ ने कहा कि हमारा शासन राम राज्य का उदाहरण है. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें अयोध्या नाम से डरती थीं. मैं मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद दर्जनों बार आया. https://bit.ly/2JoCZEu

5. आवास और शहरी विकास मामलों के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद भवन और आसपास की दूसरी ऐतिहासिक इमारतों के पुनर्विकास की योजना के मद्देनजर कहा है कि राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक के स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. पुरी ने संसद भवन पुनर्विकास योजना के तहत बनने वाली इमारतों के डिजाइन बनाने सहित और कामों की जिम्मेदारी गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट बनाने वाली कंपनी एचसीपी डिजाइन को सौंपने की जानकारी दी. https://bit.ly/32Smx72

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget