एक्सप्लोरर

Independence Day 2020: आज 7वीं बार लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जानें पूरा शेड्यूल

आज देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. सुबह ठीक 7.18 बजे प्रधानमंत्री लाल किले के लाहौर गेट पर अपने सुरक्षा काफिले के साथ पहुंचेंगे.

नई दिल्ली: आज देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सातवीं बार देश को संबोधित करेंगे. इस बार स्वतंत्रता दिवस का मुख्य थीम ‘जय-भारत’ होगी. ये थीम सीटिंग प्लान में भी दिखाई पड़ेगी. सुबह ठीक 7.18 बजे प्रधानमंत्री लाल किले के लाहौर गेट पर अपने सुरक्षा काफिले के साथ पहुंचेंगे. क्योंकि हर साल की तरह इस बार में लाल किले पर हो रहे स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूरी जिम्मेदारी रक्षा मंत्रालय के कंधों पर है, इसलिए पीएम के लाल किले पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा सचिव अजय कुमार उनका स्वागत करेंगे. इससे पहले ठीक 7 बजे पीएम मोदी राजघाट भी जाएंगे, जहां वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर फूल समर्पित करेंगे.

सेना और पुलिस की ज्वाइंट टुकड़ी पीएम मोदी को देगी सलामी

लाल किले पर पहुंचने के बाद रक्षा सचिव पीएम को दिल्ली-एरिया जीओसी, लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा से मुलाकात कराएंगे. जीओसी उन्हें सैल्यूटिंग बेस पर ले जाएंगे, जहां पर सेनाओं के तीनों अंगों (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) और पुलिस की ज्वाइंट टुकड़ी पीएम को सलामी देंगी. पीएम गार्ड ऑफ ऑनर भी लेंगे. इस टुकड़ी में एक ऑफिसर सहित सभी सेनाओं और पुलिस के 24-24 जवान शामिल होंगे. थलसेना की तरफ से गढ़वाल राईफल्स की दूसरी बटालियन हिस्सा ले रही है. गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पीएम लाल किले के प्राचीर पर पहुंचेंगे. जहां पर रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुख उनकी आगवानी करेंगे.

मेजर श्वेता पांडेय तिरंगा फहराने में पीएम मोदी की मदद करेंगी

जीओसी दिल्ली एरिया पीएम को तिरेंग फहराने के लिए लेकर जाएंगे. इस साल थलसेना की मेजर श्वेता पांडेय फ्लैग-ऑफिसर होंगी, जो पीएम को तिरंगा फहराने में मदद करेंगी. थलेसना की ईएमई यानी इलेक्ट्रोनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर की अधिकारी श्वेता पांडेय साल 2012 में सेना में शामिल हुई थीं. लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल की छात्रा रहीं श्वेता ने कम्पयूटर साइंस में बीटेक किया हुआ है. इसी साल जून के महीने में रूस के विक्टरी-डे परेड में भी मेजर श्वेता पांडेय ने भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व किया था.

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के तुरंत बाद ही ‘राष्ट्रीय-गार्ड’ पीएम को नेशनल-सैल्यूट दिया जाएगा. राष्ट्रीय-गार्ड में कुल 32 जवान होंगे, जो तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस के होंगे. सभी का एक-एक अफसर भी शामिल होंगे. थलसेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंटल सेंटर का बैंड राष्ट्रगान की धुन बजाएगा. इस बैंड का नेतृत्व कर रहे हैं सूबेदार-मेजर अब्दुल गनी. इसके तुंरत बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. थलसेना की फील्ड-बैटरी ये सलामी देगी. इसके बाद प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे. कोविड महामारी को देखते हुए इस साल स्कूली बच्चे स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा नहीं है. करीब 500 एनसीसी कैडेट्स इस बार लाल किले पर दर्शक-दीर्घा में मौजूद होंगे.

कोविड महामारी को लेकर रक्षा मंत्रालय की गाइडलाइंस-

रक्षा मंत्रालय ने 15 अगस्त, 2020 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर लाल किले पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए विशेष प्रबंध किए हैं. कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 परिदृश्य से संबंधित सावधानियों और राष्ट्रीय समारोह की शुचिता और गरिमा के बीच संतुलन बनाए रखने की भी पूर्ण व्यवस्था की गई है.

1- निर्बाध आवाजाही और भीड़ को कम रखने की व्यवस्था के अंतर्गत उचित दूरी पर बैठने और आने-आने की सुविधा के लिए लकड़ी के फर्श को गलीचों से ढका गया है. सभी आमंत्रित अतिथियों के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित करने और लोगों को कतार मे खड़े रहने से बचाने के लिए अतिरिक्त मेटल डिटेक्टरों वाले मार्गो की पर्याप्त दूरी के साथ व्यवस्था की गई है. वाहनों के प्रवेश और निकास को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए अधिकांश पार्किंग क्षेत्रों को ईंट से ढँकते हुए पक्का किया गया है.

2- गार्ड ऑफ ऑनर में शामिल सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा के मद्देनजर क्वारंटीन में रखा गया हैं.

3- बैठने के लिए दिशानिर्देशक नियम "दो गज की दूरी" (अथवा समारोह के दौरान बैठने वाले किन्ही दो मेहमानों के बीच 6 फीट की दूरी) रखी गई है.

4- समारोह में उपस्थिति को केवल निमंत्रण के आधार पर स्वीकृत किया जाता है इसलिए जिन सदस्यों के पास औपचारिक निमंत्रण नहीं है, उनसे अनुरोध किया जाता है कि वे कृपया कार्यक्रम स्थल पर न आऐं. अधिकारियों, राजनयिकों, जनता के प्रतिनिधियों और मीडिया आदि के लिए लगभग 4000 से अधिक आमंत्रण जारी किए गए हैं.

5- सुरक्षा पर नज़र रखने के साथ, ) एनसीसी कैडेट्स को (छोटे स्कूली बच्चों के बजाय) समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया और उन्हें ज्ञानपथ पर बैठाया जाएगा.

6- आमंत्रित अतिथियों को कोविड संबंधित सुरक्षा उपायों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए, प्रत्येक निमंत्रण कार्ड के साथ कोविड संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए विशिष्ट सलाह जारी की गई है. समारोह समापन के पश्चात, कार्यक्रम स्थल से निकासी के समय संयम और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रत्येक आमंत्रित अतिथि की सीट पर एक इस संदर्भ में दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए एक अपील कार्ड रखा जाएगा. इस संबंध में कमेंट्री बूथ से समय-समय पर घोषणा भी की जाएगी. इस संदर्भ में, यातायात पुलिस की एडवाइजरी भी शामिल होगी. बैठने के लिए बनाए गए एक निर्धारित दूरी के विभिन्न स्थलों पर नियंत्रण अधिकारियों के माध्यम से कार्यान्वयन की एक व्यवस्थित योजना भी बनाई गई है. इस संबंध में, सभी आमंत्रित अतिथियों से इन दिशा-निर्देशों का पालने करने में ईमानदारी से सहयोग करने का निरंतर अनुरोध किया जाएगा.

7- समारोह के दौरान होने वाली ड्रिल्स में भी सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों के साथ-साथ अन्य एहतियाती उपायों को बनाए रखने के लिए दूरी बनाए रखी गई है.

8- प्रवेश के दौरान, किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 से संबंधित कोई भी लक्षण मिलने पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चार बूथों, एक प्राचीर के निकट, एक माधवदास पार्क में और दो को 15 अगस्त पार्क स्थापित किया गया है. इन चारों स्थलों पर एम्बुलेंस भी तैनात रहेंगी.

9- आमंत्रित अतिथियों के लिए सभी प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की गई है. लाल किले के अंदर और बाहर के परिसर की पूरी तरह से स्वच्छता नियमित रूप से की जा रही है.

10- सभी आमंत्रित अतिथियों से मास्क पहनने का अनुरोध किया गया है. इसके अलावा, विभिन्न स्थानों पर वितरण के लिए पर्याप्त संख्या में उपयुक्त मास्क रखे जा रहे हैं. इसी तरह से, पूर्व-निर्धारित स्थानों पर हैंड सैनिटाइज़रों को भी उपलब्धत कराया गया है. सभी आमंत्रित अतिथियों को इन सारी जानकारियों को देने के लिए डिस्प्ले बोर्डो को भी लगाया गया है.

11- एनसीसी कैडेट्स के पीछे ज्ञानपथ पर फूलों की व्यवस्था की गई है ताकि इस क्षेत्र के परिदृश्य में सौन्दर्य को बढ़ाया जा सके.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget