एक्सप्लोरर

Weather Update: आज दिल्ली की एयर क्वालिटी खराब श्रेणी में की गई दर्ज, तेज हवा चलने की भी संभावना

दिल्ली में सोमवार को दिन के समय तेज हवा चलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ये जानकारी दी है. सोमवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई है, वहीं, यूपी और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश हो सकती है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को दिन के समय तेज हवा चलने की संभावना है. इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, जो कि सामान्य से चार डिग्री कम और अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, जो कि सामान्य से छह डिग्री कम रहा था.

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार सुबह खराब श्रेणी में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों से पता चला है कि सुबह 7 बजे प्रति घंटा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 255 रहा. वहीं, रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 237 रहा. इसे भी खराब श्रेणी में ही दर्ज किया गया है. पिछले हफ्ते दिल्ली में साल 1951 के बाद से मई के महीने में सबसे अधिक 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. ताउते तूफान की वजह से मौसम में भारी परिवर्तन देखने को मिला. आईएमडी ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा, "दिल्ली में साल 1951 के बाद से मई महीने में अब तक की सबसे अधिक 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई."

यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम 

यूपी में भी बीते कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. 27 मई से तीन दिन लगातार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में यह जानकारी दी है. बता दें कि यूपी में भी यास तूफान का असर देखने को मिल सकता है.

हरियाणा में 25 मई के बाद से साफ रहेगा मौसम 

हरियाणा में 25 मई के बाद से मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं. वहीं, लू चलने की भी संभावना जताई गई है. राज्य के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश हो सकती है. माना जा रहा है कि राज्य में इसबर जून-जुलाई के महीने में बीते साल से ज्यादा गर्मी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें :-

क्या स्लीप एपनिया से बढ़ता है कोरोना वायरस संक्रमण का ज्यादा खतरा? जानिए रिसर्च का खुलासा

कोविड-19 को मात देने के बाद न हों लापरवाह, लंबी देखभाल के लिए जरूरी हैं ये उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget