एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने हुगली में एक दिन पहले जहां की थी रैली, टीएमसी ने आज वहां कराया शुद्धिकरण

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को हुगली के चिनसुरा इलाके में रैली की थी. तृणमूल कांग्रेस ने वहां पर शुद्धिकरण किया और पौधे भी लगाए हैं. टीएमसा का कहना है कि पीएम के हेलीकॉप्टर को लैंड कराने के लिए कुछ पेड़ काटे गए थे इसलिए पौधे लगाए गए.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव होने में भले ही अभी कुछ महीने का वक्त बचा है लेकिन जबरदस्त सियासी तपिश का एहसास अभी से किया जा किया जा रहा है. एक तरफ जहां एक दूसरे पर निशाना साधकर हमले किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अलग-अलग तरीके से एक-दूसरे के आरोप-प्रत्यारोप भी किए जा रहे हैं. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को हुगली जिले में जिस जगह पर रैली करने के लिए पहुंचे थे, एक दिन बाद राज्य की सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने वहां पर शुद्धिकरण कराया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को हुगली के चिनसुरा इलाके में रैली की थी. तृणमूल कांग्रेस ने वहां पर शुद्धिकरण किया और पौधे भी लगाए हैं. टीएमसा का कहना है कि पीएम के हेलीकॉप्टर को लैंड कराने के लिए कुछ पेड़ काटे गए थे इसलिए पौधे लगाए गए. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को हुगली जिले चिन्सुरा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगी.

इधर, कोयला घोटाला में केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने एक दिन पहले टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की साली से सोमवार को पूछताछ की है. उसके बाद मंगलवार को अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची है. लेकिन, सीबीआई के रुजिरा के घर पहुंचने से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रुजिरा से मिलने के लिए पहुंचीं थी.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर तक कोलकाता मेट्रो रेलवे के विस्तार का उद्घाटन किया और इस खंड पर पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने कलाईकुंडा और झाड़ग्राम के बीच तीसरी लाइन का भी उद्घाटन किया. दक्षिणेश्वर 160 साल से अधिक पुराने काली मंदिर के लिये प्रसिद्ध है. उन्होंने डिजिटल माध्यम से यहां मेट्रो रेलवे के उत्तर-दक्षिण गलियारे पर नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर तक 4.1 किलोमीटर के खंड पर पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इस खंड का निर्माण 464 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. रेल मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, "इस विस्तारित खंड से शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों में हजारों यात्रियों को भारी यातायात जाम से मुक्ति मिलेगी और तीव्र, आसान, प्रदूषण-मुक्त यात्रा लाभ मिलेगा. हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना से आने वाले लगभग 50,000 दैनिक यात्री इस विस्तार से लाभान्वित होंगे.’’ एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज अनावरण की गई परियोजनाएं हुगली के आसपास रहने वाले लाखों लोगों के जीवन को आसान बनाएंगी. उन्होंने कहा कि परिवहन के बेहतर साधन आत्मनिर्भरता के लिए देश के संकल्प को मजबूत करेंगे. उन्होंने खुशी व्यक्त की कि कोलकाता के अलावा हुगली, हावड़ा और उत्तर 24 परगना जिले के लोगों को भी मेट्रो सेवा का लाभ मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के बहनोई सलीम फ्रूट पर ED का एक्शन, बिल्डिंग कुर्क
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के बहनोई सलीम फ्रूट पर ED का एक्शन, बिल्डिंग कुर्क
'भारत को ज्यादा...', अमेरिकी चुनाव रिजल्ट पर खुलकर बोले शशि थरूर
'भारत को ज्यादा...', अमेरिकी चुनाव रिजल्ट पर खुलकर बोले शशि थरूर
Explained: मेडिकल उपकरणों से जुड़ी गड़बड़ियों में भारी उछाल, 2025 में 2176 गंभीर घटनाएं दर्ज, निगरानी तंत्र पर उठे सवाल
Explained: मेडिकल उपकरणों से जुड़ी गड़बड़ियों में भारी उछाल, 2025 में 2176 गंभीर घटनाएं दर्ज, निगरानी तंत्र पर उठे सवाल
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
WhatsApp AI Image Expansion : WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
Embed widget