एक्सप्लोरर

West Bengal: टीएमसी ने धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रोफेसर निर्मल चंद्र रॉय को बनाया उम्मीदवार, 5 सितंबर को होगा मतदान

By-Election: टीएमसी ने धुपगुड़ी विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में प्रोफेसर निर्मल चंद्र रॉय को मैदान में उतारने का फैसला किया है.

West Bengal By-Election: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 15-धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए प्रोफेसर निर्मल चंद्र रॉय को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने रविवार 13 (अगस्त) को उनके नाम पर मुहर लगाई. बता दें कि पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव होना है. यह सीट बीजेपी के विधायक बिष्णु पद रॉय के निधन के बाद खाली हुई थी.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शुक्रवार (11 अगस्त) को धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने ईश्वरचंद्र रॉय को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया था.

ईश्वरचंद्र रॉय होंगे वाम मोर्चा के उम्मीदवार
वाम मोर्चा ने शुक्रवार को आयोजित बैठक के बाद कहा था कि उन्होंने उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के अनुसूचित जाति के लिए विधानसभा क्षेत्र धुपगुड़ी (सुरक्षित) से ईश्वरचंद्र रॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है.

2021 में बीजेपी ने मारा था मैदान
बता दें कि धुपगुड़ी सीट पर 1977 से 2016 तक माकपा का कब्जा रहा था, जिसके बाद यह सीट तृणमूल कांग्रेस के पास चली गई. वहीं, 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बिष्णु पद रॉय ने इस सीट पर विजय हासिल की थी. हालांकि, फेफड़ों की समस्या के कारण एसएसकेएम अस्पताल में उनका निधन हो गया था, जिसके बाद से यह सीट खाली हो गई थी. 

5 सितंबर को होगी वोटिंग
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को चुनाव होगा, जबकि 8 सितंबर को वोटों की गिनती होगी. चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, उम्मीदवार 17 अगस्त तक नामांकन कर सकेंगे. वहीं, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है. अधिसूचना के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के अलावा झारखंड, केरल, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसी दिन उपचुनाव के लिए मतदान होगा.

यह भी पढ़ें- Independence Day: आजादी के जश्न से पहले जम्मू कश्मीर में 'हर घर तिरंगा' रैली की हुई शुरुआत, LG बोले- यहां के युवाओं को देश से प्यार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget