एक्सप्लोरर

TMC ने राष्ट्रपति से मिलकर की सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को हटाने की मांग, नारदा घोटाले के आरोपी BJP नेता से मिलने का लगाया आरोप

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद महुआ मोइत्रा ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी नारदा मामले में आरोपी हैं और उन पर धोखाधड़ी, अवैध रिश्वत सहित कई गंभीर आरोप हैं.

नई दिल्ली: सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को पद से हटाने की मांग को लेकर तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की. तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आरोप लगाया गया कि तुषार मेहता ने बीजेपी नेता और नारदा घोटाले के आरोपी शुभेंदु अधिकारी से कथित तौर पर मुलाकात की. तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि यह प्रोफेशनल मिसकंडक्ट का मामला है, लिहाजा सॉलिसिटर जनरल के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए.

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद महुआ मोइत्रा ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी नारदा मामले में आरोपी हैं और उन पर धोखाधड़ी, अवैध रिश्वत सहित कई गंभीर आरोप हैं. शुभेंदु अधिकारी नारदा मामले में एक स्टिंग ऑपरेशन में रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हुए थे. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता देश के दूसरे बड़े लॉ ऑफिसर हैं और नारदा मामले सहित महत्वपूर्ण कानूनी मामलों पर सरकार और उसकी एजेंसियों को सलाह देते हैं और उनके लिए अदालत में पेश होते हैं ऐसे में उनका शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करना प्रोफेशनल मिसकंडक्ट के तहत आता है.

तृणमूल कांग्रेस सांसद शुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि एक ऐसा मामला जिसमें खुद तुषार मेहता वकील के तौर पर पेश हो रहे हैं तो उस मामले के एक प्रमुख आरोपी से मिलना सॉलिसिटर जनरल के वैधानिक कर्तव्यों के साथ सीधे तौर पर हितों के टकराव है. इसलिए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को सॉलिसिटर जनरल के पद से हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए.

तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मांग की है कि अगर वह यह कह रहे हैं कि उन्होंने शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात नहीं की और शुभेंदु उनके घर के भीतर पहुंचे जरूर लेकिन कुछ देर रुकने के बाद उनसे बिना मुलाकात की वहां से चले गए, तो तुषार मेहता को इस बाबत सीसीटीवी फुटेज जारी करना चाहिए जिससे कि सच्चाई सामने आ सके.

इसके पहले सांसद डेरेक ओब्रायन, महुआ मोइत्रा और सुखेंदु शेखर रॉय ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सॉलिसिटर जनरल को हटाने की मांग की थी. पत्र में कहा गया था कि मीडिया में वीडियो सहित तमाम खबरें आई है कि शुभेंदु अधिकारी ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की. गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी गुरुवार यानी 1 जुलाई को दिल्ली आये थे और इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी उसके बाद वो सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता के घर जाते हुए नजर आए थे जिसको लेकर तृणमूल कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है.

RJD के 25वें स्थापना दिवस पर लालू यादव ने किया एलान, जल्द करेंगे बिहार के सभी जिलों का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget