एक्सप्लोरर

'राक्षस...': बिलकिस बानो के रेपिस्ट के साथ मंच पर दिखे बीजेपी नेता, भड़कीं महुआ मोइत्रा

BJP MP With Bilkis Convict: 25 मार्च को एक सरकारी कार्यक्रम में गुजरात से बीजेपी सांसद और विधायक मंच पर बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषी के साथ नजर आए थे.

BJP MP With Bilkis Convict: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने गुजरात में बिलकिस बानो गैंगरेप मामले के दोषी के साथ मंच शेयर करने को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. गुजरात में बीजेपी के सांसद और विधायक एक कार्यक्रम में बिलकिस बानो के दोषी के साथ बैठे नजर आए थे. महुआ मोइत्रा ने इसी कार्यक्रम की तस्वीर शेयर करते हुए गुजरात की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और इसे शैतान की सरकार कह डाला. 

रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार (25 मार्च) को दाहोद से बीजेपी सांसद जसवंत सिंह भाभोर और उनके भाई लिमखेड़ा से विधायक शैलेश भाभोर ने एक ग्रुप वाटर सप्लाई स्कीम के लॉन्च में शामिल हुए थे. इस दौरान उनके साथ मंच पर बिलकिस बानों से गैंगरेप का दोषी शैलेश भट्ट भी बैठा हुआ था. 

राक्षसों को जेल में देखना चाहती हूं- महुआ

तस्वीर शेयर करते हुए महुआ मोइत्रा ने लिखा, बिलकिस बानों के रेपिस्ट ने गुजरात बीजेपी के सांसद, विधायक के साथ मंच साझा किया. टीएमसी सांसद ने आगे लिखा, मैं इन राक्षसों को वापस जेल में देखना चाहती हूं और चाबी दूर फेंक देना चाहती हूं. और मैं इस शैतानी सरकार को, जो न्याय का मजाक बनाती है, इसे उखाड़ फेंकना चाहती हूं. मैं चाहती हूं कि भारत फिर से अपना नैतिक मार्गदर्शन वापस पाए.

11 आरोपियों को किया गया था रिहा

गुजरात की बीजेपी सरकार ने पिछले साल 15 अगस्त को बिलकिस बानो के सामूहिक बलात्कार और हत्या के 11 दोषियों को रिहा किया था. बीजेपी सरकार ने इसके पीछे जेल में इनके 'अच्छे आचरण' को आधार बनाया था.

सरकारी कार्यक्रम में शेयर हुआ मंच

जिस कार्यक्रम में बिलकिस बानो का दोषी मंच पर बीजेपी नेताओं के साथ नजर आया, वह एक सरकारी कार्यक्रम था. शनिवार को जसवंत सिंह ने कार्यक्रम की तस्वीर शेयर की थी. इसके साथ उन्होंने लिखा, “दाहोद जिले के लिमखेड़ा तालुका में कडाना बांध बल्क पाइपलाइन आधारित लिमखेड़ा समूह जल आपूर्ति योजना के तहत 101.89 करोड़ रुपये के अनुमानित राशि के कार्य की आधारशिला रखी गई. इससे लिमखेड़ा तालुका के 43 गांव, सिंहवाड़ तालुका के 18 गांव और झालोद तालुका के 3 गांव इस योजना से लाभान्वित होंगे."

यह भी पढ़ें- अतीक को भी पता चले मौत कैसे आती है, उसे...', बोलीं उमेश पाल की पत्नी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget