एक्सप्लोरर

फोन हैकिंग मामले में महुआ मोइत्रा की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, कहा- विपक्षी सांसदों की जासूसी की कोशिश, आप निभाएं राजधर्म

Mahua Moitra News: एपल ने विपक्ष के कई सांसदों को एक अलर्ट मैसेज भेजकर बताया है कि उनके फोन को हैक करने की कोशिश की गई है. इस पर महुआ मोइत्रा ने नाराजगी जताई है.

Mahua Moitra Phone Hack: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार (31 अक्टूबर) को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उनके फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एपल के जरिए भेजे गए अलर्ट मैसेज के स्क्रीनशॉट की तस्वीरों को शेयर किया. इसमें उन्होंने दावा किया कि उनके अलावा कई अन्य विपक्षी नेताओं को भी टारगेट करने की कोशिश की गई है. 

टीएमसी सांसद ने कहा कि जिस तरह से वार्निंग आ रही है. ये पहली बार है. विपक्ष के कई नेताओं और सांसदों को इस तरह के मैसेज आए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार सर्विलांस कराने की कोशिश कर रही है. केंद्र सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए. टीएमसी सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस तरह का काम कर रही है. ये बिल्कुल पेगासस जैसा मामला है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्र सरकार के बोलने पर काम कर रहा है. 

अलर्ट मैसेज में क्या लिखा हुआ था?

वहीं, महुआ ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'एपल की तरफ से मैसेज और मेल के जरिए मुझे चेतावनी मिली है कि सरकार मेरे फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है. आपका डर देखकर मुझे आप पर दया आती है.' टीएमसी सांसद को मिले मैसेज में लिखा है, 'अलर्ट: स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स आपका आईफोन टारगेट कर रहे हैं.' महुआ ने ये भी बताया है कि शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी समेत इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं को भी चेतावनी मिली है.

लोकसभा स्पीकर से की शिकायत

महुआ ने बताया है कि वह फोन हैकिंग की इस कोशिश को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिख रही हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को आधिकारिक तौर पर लिख रही हूं कि वह विपक्षी सांसदों की सुरक्षा करें. उनसे राज धर्म निभाने का अनुरोध किया जा रहा है. वह गृह मंत्रालय के अधिकारियों को तुरंत समन करें, क्योंकि हमारे फोन/ईमेल को हैक करने की कोशिश हुई है. विशेषाधिकार समिति को भी इसे देखना चाहिए.'

बीजेपी ने किया पलटवार 

बीजेपी ने महुआ मोइत्रा के आरोपों पर उन्हें ही घेरा है. उसका कहना है कि वह संसद कमिटी के आगे कैश के बदले सवाल पूछने के मामले में बचने के लिए ऐसा कर रही हैं. बीजेपी नेता नलिन कोहली ने कहा कि ईमेल हैक करने की कोशिश करने पर तुरंत नोटिफिकेशन मिलता है. ये सब ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है. खुद से ही हैक कराने की कोशिश की गई है. इन बातों को किस आधार पर कहा जा रहा है. महुआ को संसद की कमिटी के सामने जवाब देना होगा. 

दरअसल, महुआ को कैश के बदले सवाल पूछने के मामले में संसद की एथिक्स कमिटी के आगे जवाब देना है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ पर आरोप लगाया है कि उन्होंने संसद में बिजनेसमैन गौतम अडानी को लेकर सवाल पूछने के लिए दर्शन हीरानंदानी से पैसे लिए. महुआ को दो नवंबर को एथिक्स कमिटी के आगे जवाब देना है. पहले उन्हें 31 अक्टूबर को ही जवाब देना था, मगर फिर तारीख को आगे बढ़ा दिया गया. 

यह भी पढ़ें: एपल ने महुआ, थरूर समेत कई विपक्षी नेताओं को भेजा अटैक का अलर्ट, पवन खेड़ा बोले- डियर मोदी सरकार, आप ये क्यों कर रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
Explained: सूखे की गिरफ्त में पश्चिम भारत, राजस्थान के 14 जिले चपेट में, यूरिया की खपत-ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट
Explained: सूखे की गिरफ्त में पश्चिम भारत, राजस्थान के 14 जिले चपेट में, यूरिया की खपत-ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget