एक्सप्लोरर

West Bengal: 'राहुल गांधी को अयोग्य ठहराया जा सकता है तो पीएम मोदी को क्यों नहीं?', इस बयान का जिक्र कर बोले अभिषेक बनर्जी

West Bengal News: अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैं राहुल गांधी की टिप्पणी का समर्थन नहीं कर सकता, लेकिन जिस तरह से उन्हें लोकसभा से अयोग्य ठहराया गया, मैं उसकी निंदा करता हूं.

Abhishek Banerjee News: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने बुधवार (29 मार्च) को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता रद्द करने को लेकर भी सवाल खड़े किए. अभिषेक बनर्जी ने बंगाल में एक जनसभा के दौरान केंद्र सरकार से कहा कि हमारे लोगों के पैसे दीजिये, नहीं तो मैं जिद्दी लड़का हूं. अकेले जाना हुआ तो भी जाऊंगा, लोगों को संगठित करके ले जाऊंगा, दिल्ली को अचल करके दिखाऊंगा, ये मेरी प्रतिज्ञा है.

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बंगाल की लड़ाई हम दिल्ली तक ले जाएंगे. आज का ये विरोध प्रदर्शन बंगाल से दिल्ली में किया जाएगा. केंद्र सरकार आवास योजना से लेकर ग्रामीण सड़क योजना का पैसा नहीं दे रही है. नरेंद्र मोदी ने 5 फरवरी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के पहले बंगाल से कहा था कि लोगों को दोनों हाथ में हम लड्डू देंगे, लेकिन अब हम दोनों हाथ खाली लेकर घूम रहे हैं. 

"पीएम के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की?"

अभिषेक बनर्जी ने सवाल किया कि अगर राहुल गांधी को एक समुदाय के बारे में उनकी टिप्पणी के लिए लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जा सकता है, तो महिलाओं की भावनाओं को आहत करने के लिए इसी तरह की कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ क्यों नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के खिलाफ तंज करके प्रधानमंत्री ने महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है. 

"राहुल गांधी के बयान का समर्थन नहीं करता, लेकिन.."

उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी के बयान का समर्थन नहीं करता, लेकिन उनको लोकसभा से अयोग्य ठहराये जाने की निंदा करता हूं. ऐसे में वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान 'दीदी ओ दीदी' के तंज से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की खिल्ली उड़ाकर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री को अयोग्य क्यों नहीं ठहराया जाए? हम मांग करते हैं कि उस मामले में भी कार्रवाई की जाए.

"प्रधानमंत्री के नाम से घर क्यों मिलेगा?"

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बंगाल में राज्य के लोगों को प्रधानमंत्री के नाम से घर क्यों मिलेगा. अंग्रेज भी यही सोचते थे कि हम हमेशा राज करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दिल्ली के दानव के सामने हम बंगाल के लोग सर नहीं झुकाएंगे. बीजेपी अडानी के पैसे से मौज कर रही है, ये जनता का पैसा है. टीएमसी के महासचिव कोलकाता में शहीद मीनार मैदान में आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें- 

Supreme Court: सभी धर्मों में तलाक की एक समान व्यवस्था की मांग वाली याचिका सुनने से SC ने मना किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget