एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में क्या है 'कट मनी' जिस पर होता है खूब बवाल, अब TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने समझाया मतलब

West Bengal News: टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपने बंगाल मॉडल को सुपरहिट बताया और दावा किया कि अब पूरे देश को इसकी जरूरत है.

Abhishek Banerjee Exclusive Interview: पश्चिम बंगाल की राजनीतिक गलियों में कट मनी शब्द खूब गूंजता है. बीजेपी की ओर से टीएमसी सरकार पर कट मनी लेकर ही सारे काम कराने के आरोप लगाए जाते हैं. आखिर यह कटमनी होता क्या है? इसका जवाब खुद टीएमसी के महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने दिया. 

ABP न्यूज ने अभिषेक बनर्जी से बातचीत के दौरान पूछा कि कट मनी क्या है? यह आरोप क्या है? इस सवाल के जवाब में अभिषेक बनर्जी ने कहा, "कट मनी के आरोप लगाने वाले ही उसको जस्टिफाई कर सकते हैं. उनके हाथ में सारी एजेंसियां हैं, उन आरोपों को साबित करके दिखाएं. यदि इसमें कोई भी शामिल हो, तो उसे सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेजें." 

'डबल इंजन की सरकार डबल चोरी है'

इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बीजेपी की राज्य सरकारों और विपक्ष के राज्य सरकारों के लिए अलग-अलग नियमों का पालन होता है. उन्होंने कहा, "गुजरात में कोई ED रेड नहीं होती है. मध्य प्रदेश और असम में बीजेपी की सरकार है इसलिए वहां भी कोई ईडी की रेड नहीं पड़ती." उन्होंने दावा किया कि मेघालय में अवैध तरीके से कोल माइनिंग चलती है. इसके बाद भी ईडी की रेड नहीं होती. अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, "इनकी डबल इंजन की सरकार असल में डबल चोरी है." 

2024 की तैयारियों पर क्या बोले अभिषेक?

2024 की तैयारियों को लेकर अभिषेक बनर्जी ने साफ कहा, "हमारी तैयारी पूरी है. TMC पूरी तरह से तैयार है, बाकि का वह कुछ नहीं कह सकते." अपनी तैयारियों और अपनी सरकार की खूबियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा, "टीएमसी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें बीजेपी से नेता आ रहे हैं. बीजेपी के विधायकों के अलावा उनके सांसद भी टीएमसी ज्वाइन कर रहे हैं." डराने वाली राजनीति पर उन्होंने कहा, "ED-CBI से बंगाल पुलिस ज्यादा ताकतवर नजर आ रही है." उन्होंने साफ कहा कि यह बीजेपी का कहना है. 

बंगाल मॉडल की परिभाषा बताई

उन्होंने कहा, "उनके हिसाब से ED-CBI से ज्यादा डराने-धमकाने का काम यदि कोई कर पा रहा है, तो वह बंगाल पुलिस है." उन्होंने कहा, "यही बंगाल मॉडल है और यही बंगाल मॉडल अब पूरे देश को चाहिए."

ये भी पढ़ें-Shivsena Row: 'हमारा धनुष चोरी हो गया है लेकिन मानुष हमारे साथ'- PM और चुनाव आयोग पर बरसे उद्धव ठाकरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget