एक्सप्लोरर

Shivsena Row: 'हमारा धनुष चोरी हो गया है लेकिन मानुष हमारे साथ'- PM और चुनाव आयोग पर बरसे उद्धव ठाकरे

Uddhav Thackeray on Shivsena Row: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उनका चुनाव चिह्न धनुष बाण चोरी हो गया लेकिन मानुष यानी जनता उनके साथ है.

Uddhav Thackeray Slams ECI Over Shivsena Row: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने एक बार फिर शिवसेना (Shiv Sena) के नाम और निशान मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने शिवसेना के चुनाव चिन्ह का जिक्र करते हुए कहा, ''हमारा धनुष चोरी हो गया है लेकिन मानुष हमारे साथ है.'' ठाकरे ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे चुनाव की तैयारी में लग जाएं क्योंकि उनके विरोधी कभी भी चुनाव करा सकते हैं. 

मुंबई में उद्धव ठाकरे ने अपने समर्थकों से कहा, ''जिस तरह से धनुष-बाण लिया है वो मशाल भी ले जाने की कोशिश करेंगे.'' जनता से आह्वान करते हुए ठाकरे ने कहा कि मशाल चुनाव चिन्ह पर लड़ने की हिम्मत दिखानी होगी. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग के खिलाफ एक बार फिर गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने कहा, ''जो अब तक नहीं हुआ वो प्रधानमंत्री के गुलाम चुनाव आयोग ने किया है.'' इसी के साथ उन्होंने चेतावनी दी कि ''शिव सैनिकों ने धैर्य रखा है, अब उसका अंत मत देखो.'' 

'सभी लोग आज से चुनाव की तैयारी में लग जाओ'

उद्धव ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से जल्द चुनाव होने की आशंका जताई. बता दें की मुंबई में बीएमसी के चुनाव लंबे समय से अटके हैं. ठाकरे पहले भी चुनाव आयोग के फैसले के समय और उसकी जड़ में बीएमसी चुनाव का नाम ले चुके हैं. शुक्रवार (17 फरवरी) को उन्होंने कहा था कि अब होंगे बीएमसी चुनाव.

शनिवार (18 फरवरी) को अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील करते हुए ठाकरे ने कहा, ''सभी लोग आज से चुनाव की तैयारी पर लग जाओ क्योंकि वो लोग (बीजेपी-शिंदे गुट) कभी भी चुनाव करा सकते हैं.'' इसी के साथ ठाकरे ने अपने समर्थकों से एक दार्शनिक वाक्य कहा. उन्होंने कहा, ''मैं आप लोगों को मिलने के लिए रास्ते पर आया हूं क्योंकि जितनी भीड़ है वो अंदर समा नहीं सकती थी.'' इतना कहते हुए उन्होंने कहा, ''हमारा धनुष चोरी हो गया है लेकिन मानुष हमारे साथ है.'' मानुष का मतलब मनुष्य यानी इंसान से है.

शिंदे के हक में चुनाव आयोग का फैसला

बता दें कि शुक्रवार (17 फरवरी) को चुनाव आयोग ने अर्से से लंबित शिवसेना के नाम-निशान पर अधिकार वाले मामले में फैसला एकनाथ शिंदे गुट के हक में सुनाया. इसका मतलब है कि असली शिवसेना उसका चुनाव चिन्ह धनुष-बाण अब शिंदे गुट का हो गया है लेकिन उद्धव ठाकरे ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि वो चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. 

यह भी पढ़ें- Shiv Sena Symbol: उद्धव ठाकरे का इलेक्शन सिंबल छिना तो शरद पवार ने दी ये सलाह, कहा- इंदिरा गांधी के साथ भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: केंद्र ने राज्यसभा में पेश किया वंदे मातरम बिल, विपक्ष का हंगामा
LIVE: केंद्र ने राज्यसभा में पेश किया वंदे मातरम बिल, विपक्ष का हंगामा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
CJP Protest Highlights: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget