एक्सप्लोरर

टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सांसद केडी सिंह पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई गिरफ्तारी

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज्यसभा के पूर्व सांसद केडी सिंह को गिरफ्तार किया है. केडी सिंह अप्रैल 2014 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले ही पश्चिम बंगाल में हलचल मची हुई है. अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व राज्यसभा सांसद केडी सिंह पर प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कसा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के बाद केडी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज्यसभा के पूर्व सांसद केडी सिंह को गिरफ्तार किया है. केडी सिंह अप्रैल 2014 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे. सूत्रों का कहना है कि ईडी की पूछताछ के दौरान केडी सिंह कुछ लेनदेन की जानकारी देने में विफल रहे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

पहले ली जा चुकी है तलाशी

जानकारी के मुताबिक सितंबर 2019 में प्रवर्तन निदेशालय ने नई दिल्ली और चंडीगढ़ में केडी सिंह से जुड़े जगहों की तलाशी ली थी. इस दौरान करन दीप सिंह (केडी सिंह) से संबंधित और नियंत्रित अल्केमिस्ट ग्रुप की 14 कंपनियों के संबंध में तलाशी की गई थी. इस तलाशी अभियान के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए थे. वहीं दिल्ली में केडी सिंह के आधिकारिक आवास से सर्च ऑपरेशन के दौरान 10000 डॉलर की विदेशी मुद्रा के साथ 32 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई थी.

जानकारी के मुताबिक KD सिंह की कंपनी अल्केमिस्ट इन्फ्रा रियलटी लिमिटेड पर PMLA के तहत केस दर्ज किया गया था. वहीं इस पर आरोप लगा कि कंपनी ने लोगों को करीब 1900 करोड़ रुपये का चूना लगाया है. इसके अलावा केडी सिंह की संपत्ति को भी सीज किया गया था. केडी सिंह की करीब  239 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी.

यह भी पढ़ें: Explained: बंगाल में मतुआ समुदाय को लेकर राजनीति तेज, जानिए कौन हैं ये लोग और ममता ने क्या कहा है? Exclusive: टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने एबीपी न्यूज़ से कहा- बंगाल की हर सीट पर उम्मीदवार सिर्फ 'दीदी' हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget