एक्सप्लोरर

TMC के मुखपत्र 'जागो बांग्ला' ने शिंजो आबे की हत्या को अग्निपथ स्कीम से जोड़ा, जानें क्या लिखा

TMC Jago Bangla: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (Shinzo Abe) की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जागो बांग्ला ने कहा है कि हत्यारे ने बिना पेंशन सेना में काम किया था.

Jago Bangla on Agnipath Scheme: तृणमूल कांग्रेस ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ( Shinzo Abe) की हत्या को भारत में शुरू की गई अग्निपथ योजना से जोड़ा है. टीएमसी के मुखपत्र (TMC Mouthpiece) जागो बांग्ला के जरिए शिंजो आबे की हत्या को सेना भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ से जोड़कर लिखा है. जागो बांग्ला (Jago Bangla) ने लिखा है कि जापान के पूर्व पीएम के हत्यारे को जिस तरह से पेंशन नहीं मिल रही थी, भारत में अग्निपथ स्कीम भी कुछ इसी राह पर है.

जापान के सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री रहने वाले शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वो नारा के पश्चिमी क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे. इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था कि कुछ ही घंटों के बाद उनकी मौत हो गई.

शिंजो आबे की हत्या को अग्निपथ स्कीम से कैसे जोड़ा?

टीएमसी के मुखपत्र जागो बांग्ला में जापान के पूर्व पीएम शिंज़ो आबे की हत्या पर ‘अग्निपथ’ की छाया टाइटल से लेख लिखा गया है. इस लेख में कहा गया है कि शिंजो आबे को मारने वाला शख्स भी सेना में 3 साल काम करके रिटायर हुआ था, जिसे पेंशन भी नहीं मिलती थी और कहीं नौकरी भी नहीं मिल रही थी. ठीक इसी प्रकार से भारत में सरकार अग्निपथ स्कीम ला रही है. 

जागो बांग्ला ने क्या लिखा?

टीएमसी (TMC) के मुखपत्र जागो बांग्ला (Jago Bangla ) के लेख में आग कहा गया है कि ये यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि अग्निपथ योजना के खिलाफ लोगों की शिकायत क्यों है? शिंजो आबे के हत्यारे तेत्सुया यामागामी ने भी बिना पेंशन के जापानी सेना में सेवा की थी. बता दें कि देश में केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना को लेकर काफी विरोध-प्रदर्शन हुए थे. कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुई थी.

ये भी पढ़ें:

Amit Shah: अमित शाह आज जयपुर में नॉर्थ ज़ोन काउंसिल की बैठक में लेंगे हिस्सा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Shinzo Abe Killed: 'भारतीयों के मन में बसे रहेंगे शिंजो आबे, मेरे लिए ये पीड़ा का दिन', श्रद्धांजलि देते हुए बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब

Embed widget