एक्सप्लोरर

TMC Candidate List: जिस संदेशखाली में ममता सरकार की हुई फजीहत, वहां से कटा नुसरत जहां का टिकट, TMC ने इसे उतारा

Nusrat Jahan TMC Ticket: बसीरहाट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां का टिकट इस बार काट दिया गया है. उन पर आरोप था कि वह संसदीय क्षेत्र की खबर तक नहीं लेती थी.

TMC Candidate List: संदेशखाली हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार की चौतरफा किरकिरी हुई है. इस बीच जिस बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में संदेशखाली पड़ता है, वहां की मौजूदा तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां का टिकट पार्टी ने काट दिया है.

कोलकाता के सबसे बड़े ब्रिगेड परेड मैदान में रविवार (10 मार्च) को तृणमूल कांग्रेस की महारैली हुई है. जन गर्जन के नाम से हुई इस रैली में पार्टी ने राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की. इसमें बशीरहाट से पार्टी के पूर्व सांसद हाजी नुरुल इस्लाम को टिकट दिया गया है.

खास बात ये है कि संदेशखाली विवाद से पहले भी नुसरत जहां पर इस बात के आरोप लगते थे कि वह अपने संसदीय क्षेत्र की खोज खबर नहीं रखतीं. माना जा रहा है कि इसी वजह से तृणमूल कांग्रेस ने उनका टिकट काटा है.

विवादों से रहा है नाता

बंगाली सिनेमा की अभिनेत्री से लेकर राजनीति की गलियों तक का सफर बखूबी तय करने वाली नुसरत जहां का विवादों से पुराना नाता रहा है. 8 जनवरी 1990 को कोलकाता में जन्मीं नुसरत जहां ने फिल्मों में राज चक्रवर्ती की फिल्म शोत्रु (2011) से डेब्यू किया था. नुसरत ने साल 2010 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी.

सांसद बनने के बाद जब पहले दिन नुसरत जहां पार्लियामेंट में पहुंचीं तो उनके कपड़ों पर जमकर हंगामा हुआ. दरअसल एक्ट्रेस संसद में वेस्टर्न ड्रेस पहनकर पहुंचीं थीं. इस तस्वीर को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया था, जिसके बाद राजनेताओं से लेकर आम लोगों ने उनकी आलोचना की थी.

शादी के बाद पति से अलग हुई

नुसरत जहां ने सांसद बनने के बाद निखिल जैन से शादी की थी. अपनी शादी के बाद जब नुसरत पहली बार संसद पहुंचीं तो इस दौरान वह साड़ी में थीं और उन्होंने मंगलसूत्र के साथ मांग में सिंदूर भी लगाया था. हालांकि दोनों का रिश्ता बहुत दिन नहीं चला और एक अभिनेता के साथ कथित विवाहेतर संबंधों को लेकर भी वह खूब सुर्खियों में रहीं. बाद में निखिल जैन से वह अलग हो गई थीं. अपने बेटे का नाम भी उन्होंने पति के नाम पर नहीं रखा है.

ये भी पढ़ें:TMC Candidates List 2024: नुसरत जहां आउट, यूसुफ पठान इन, ममता ने चुने 42 उम्मीदवार, 26 नए चेहरे, पढ़ें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget