एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून के विरोध में कांग्रेस ने बुलाई विपक्ष की बैठक, AAP ने कहा- हमें नहीं बुलाया गया है

दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने भी अपना कोई प्रतिनिधि इस बैठके में भेजने से इनकार कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही इस बैठक में आने से स्पष्ट इंकार कर चुकी हैं.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन जारी है. इस बीच आज सीएए और एनआरसी को लेकर विपक्षी दलों की बैठक होने वाली है. लेकिन इस बैठक से पहले ही विपक्ष में बिखराव देखने को मिल रहा है. जानकारी मिल रही है कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बाद अब मायावती की पार्टी (बहुजन समाज पार्टी) बीएसपी शामिल नहीं होगी.

वहीं अब आम आदमी पार्टी ने कहा है कि उन्हें इस बैठक के लिए नहीं बुलाया गया है. आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हमें ऐसी किसी भी बैठक की जानकारी नहीं है. इसलिए बैठक में जाने का कोई मतलब ही नहीं. हमें इसकी जानकारी नहीं है.

मयावती बोलीं- कांग्रेस राजस्थान में विधायक तोड़ रही, इसलिए नहीं जाएंगे बीएसपी प्रमुख मायावती ने साफ कर दिया है कि वो भी इस बैठक में नहीं जाएंगे. उन्होंने कांग्रेस पर राजस्थान में बीएसपी का विधायक तोड़ने का आरोप भी लगाया. मायावती ने ट्वीट किया, ''जैसाकि विदित है कि राजस्थान कांग्रेसी सरकार को बीएसपी का बाहर से समर्थन दिये जाने पर भी, इन्होंने दूसरी बार वहाँ बीएसपी के विधायकों को तोड़कर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है जो यह पूर्णतयाः विश्वासघाती है.''

उन्होंने आगे लिखा, ''ऐसे में कांग्रेस के नेतृत्व में आज विपक्ष की बुलाई गई बैठक में बीएसपी का शामिल होना, यह राजस्थान में पार्टी के लोगों का मनोबल गिराने वाला होगा. इसलिए बीएसपी इनकी इस बैठक में शामिल नहीं होगी.'' मायावती ने यह भी साफ किया कि उनकी पार्टी बीएसपी सीएएके खिलाफ है. उन्होंने लिखा, ''ऐसे में कांग्रेस के नेतृत्व में आज विपक्ष की बुलाई गई बैठक में बीएसपी का शामिल होना, यह राजस्थान में पार्टी के लोगों का मनोबल गिराने वाला होगा. इसलिए बीएसपी इनकी इस बैठक में शामिल नहीं होगी.''

ममता बनर्जी ने भी इस बैठक में आने से मना कर  दिया है तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही इस बैठक में आने से स्पष्ट इंकार कर चुकी हैं. ममता ने आरोप लगाया था कि लेफ्ट और कांग्रेस इस मामले पर ‘गंदी राजनीति’ कर रही हैं.

येचुरी ने की विपक्षी दलों से अपील वहीं, कई विपक्षी दलों के बैठक में शामिल नहीं होने पर सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई की राह में राजनीतिक दलों के राज्यों में स्थानीय स्तर पर आपसी विरोध बाधक नहीं बनना चाहिये. येचुरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत के धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र की बीजेपी और संघ के हमलों से रक्षा करना प्रत्येक देशभक्त का लक्ष्य है. अपने संविधान को बचाने की राह में राज्य और स्थानीय स्तर पर आपसी विरोध और प्रतिद्वंद्विता बाधक नहीं बनना चाहिये. हमने केरल में यह साबित किया है कि इस संघर्ष को कैसे एकजुट होकर अंजाम दिया जा सकता है.’’

यह भी पढ़ें-

Viral Video: शाहीन बाग में ‘हिंदु-मुस्लिम-सिख-ईसाई’ ने एक साथ की पूजा, CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JNU हिंसा: नकाबपोश चेक शर्ट वाली लड़की की हुई पहचान, DU के दौलत राम कॉलेज की है छात्रा

अमेरिका-ईरान में तनातनी के बीच फिर इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बरसाए रॉकेट, 6 दिन में दूसरी बार हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget