एक्सप्लोरर

Viral Video: शाहीन बाग में ‘हिंदु-मुस्लिम-सिख-ईसाई’ ने एक साथ की पूजा, CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन जारी

नागरिकता संशोधन कानून को संसद से पास हुए करीब एक महीना हो गया है. इस कानून ने विरोध में शाहीन बाग में लगातार शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा है. बीती शाम शाहीन बाग में दस हजार से भी ज्यादा लोगों का जन सैलाब था.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शाहीन बाग इलाके में पिछले करीब एक महीने से नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. कल इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अद्भुत नज़ारा देखने को मिला. यहां हिंदु, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर अपने अपने धर्मों की मान्यताओं के तहत पूजा अर्चना की. इस पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है.

नागरिकता संशोधन कानून को संसद से पास हुए करीब एक महीना हो गया है. इस कानून ने विरोध में शाहीन बाग में लगातार शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा है. दिन हो या रात यहां लोग नागरिकता कानून के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं. बीती शाम शाहीन बाग में दस हजार से भी ज्यादा लोगों का जन सैलाब था. सरिता विहार-कालिंदी कुंज रोड पर काफी भीड़ जुटी थी. यहां बड़ी संख्या में लोग शाहीन बाग की महिलाओं को समर्थन देने पहुंचे थे.

देखें वायरल वीडियो

वहीं, कल धरना प्रदर्शन पर बैठे लोगों को समर्थन देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और सुभाष चोपड़ा भी पहुंचे. शशि थरूर शाहीन बाग जाने से पहले जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों के बीच पहुंचे. यहां शशि थरूर ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा कि इन छात्रों पर 15 दिसंबर की पुलिस कार्रवाई ‘राष्ट्र पर एक धब्बा है’. यहां से निकलने के बाद शशि थरूर मेट्रो से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंचे और यहां उन्होंने छात्रों के साथ एकजुटता दिखाई.

जेएनयू पर क्या बोले शशि थरूर?

शशि थरूर ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को भेदभावपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि यह महात्मा गांधी द्वारा दिए गए एकता के आदर्शों के खिलाफ है. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘15 दिसंबर को जो कुछ हुआ वह राष्ट्र पर एक धब्बा है. बगैर किसी उकसावे के, कुलपति को सूचित किए बगैर पुलिस हॉस्टल में घुसी और छात्रों पर हमला किया. लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्रों पर हमला किया गया. यह शर्मनाक है और कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है.’’

यह भी पढ़ें-

JNU हिंसा: नकाबपोश चेक शर्ट वाली लड़की की हुई पहचान, DU के दौलत राम कॉलेज की है छात्रा

अमेरिका-ईरान में तनातनी के बीच फिर इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बरसाए रॉकेट, 6 दिन में दूसरी बार हमला

JNU में विंटर सेमेस्टर के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, ये है नई डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget